विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर किया गया वृक्षारोपण।



न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर किया गया वृक्षारोपण।

शिवपुरी, 6 जून 2026/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में तथा श्रीमती रंजना चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के मार्गदर्शन में गतदिवस विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जल सोधन सयंत्र सतनवाड़ा पर नगरपालिका शिवपुरी के समन्वय से विधिक साक्षरता शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसेल श्री आलोक श्रीवास्तव, डिप्टी चीफ श्री निखिल सक्सेना, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसेल श्री राधावल्लभ शर्मा के द्वारा पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पर्यावरण में वृक्षों की भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिए। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 300 पौधे रोपित किए गए। मौके पर नगरपालिका परिसर शिवपुरी की अध्यक्ष एवं अधिकारीगण, कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने