थाना देहात पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 90 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

न्यूज चाचा का धमाक

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

थाना देहात पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 90 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा सम्पूर्ण जिले में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव व उनकी टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 01.06.26 को सक्रिय मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल दबिस देकर अमन गार्डन के पास जवाहर कॉलोनी शिवपुरी से आरोपी उदय आदिवासी पुत्र गिरवर आदिवासी उम्र 45 साल निवासी महल सराय पुरानी शिवपुरी को दो प्लास्टिक की कट्टियों में 45-45 लीटर कुल 90 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची अवैध शराब जिसकी कीमत करीबन 18,000 रुपये के साथ पकडकर आरोपी के कब्जे से उक्त शराब को जप्त कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.202/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कामय कर विवेचना मे लिया गया।

सराहनीय भूमिका - निरीक्षक विकास यादव थाना प्रभारी देहात शिवपुरी, प्रधान आरक्षक दीपचन्द्र, प्रधान आरक्षक सतीश चौधरी, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सेन, आरक्षक अरुण मेवाफरोस, आरक्षक बदन सिंह धाकड, आरक्षक सचेन्द्र शर्मा, आर. वलवीर, आरक्षक मनोज गौड, आरक्षक शिवराज थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने