न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर बैराड़ में 6 कोचिंग सेंटर एवं 2 हॉस्टल सील।
शिवपुरी, 24 जून 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में संचालित शैक्षणिक संस्थानों, कोचिंग सेंटरों एवं छात्रावासों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री जे.पी. गुप्ता के मार्गदर्शन में बैराड़ तहसीलदार श्री द्रगपाल सिंह बैश के नेतृत्व में संयुक्त दल द्वारा तहसील बैराड़ में विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा मानकों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 6 कोचिंग सेंटर एवं 2 हॉस्टलों को सील करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री महेश चंद्र जाटव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अवधेश सिंह तोमर तथा नगर परिषद का अमला उपस्थित रहा।
इन संस्थानों पर की गई कार्रवाई।
निरीक्षण के दौरान ग्लोबल स्टेनो इंस्टीट्यूट, विनायक स्टेनो क्लास, दीपेश झा सर कोचिंग सेंटर, रवि धाकड़ सर कोचिंग क्लासेस, विजय भारद्वाज कोचिंग सेंटर, सिद्धार्थ इंग्लिश पॉइंट सहित रेडियंट स्कूल कालामढ़ में संचालित हॉस्टल एवं विद्या बिहार हॉस्टल में अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक मानकों का पालन नहीं पाया गया। इसके चलते संबंधित संस्थानों को सील किया गया।
सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के उपरांत ही आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
