उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित* वर्ष 2027 तक जिले के सभी असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य*

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित*

वर्ष 2027 तक जिले के सभी असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य*

शिवपुरी, 03 जून 2026/ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशन में जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्री दफेदार सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में जिले के सभी आठ विकासखंडों के साक्षरता सह समन्वयकों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में चल रहे सर्वेक्षण, असाक्षरों की पहचान, नामांकन एवं साक्षरता गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वर्ष 2027 तक जिले के सभी चिन्हित असाक्षरों को बुनियादी साक्षरता प्रदान करने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अभियान को गति दी जाए। वर्तमान स्थिति के अनुसार जिले में कुल 1,86,259 साक्षर एवं 1,76,000 शेष असाक्षर चिन्हित किए गए हैं।

असाक्षरों के सर्वेक्षण एवं चिन्हांकन पर जोर

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर शत-प्रतिशत ऑनलाइन सर्वे कार्य किया जा रहा है। चिन्हित असाक्षरों, पूर्व परीक्षा में सुधार की आवश्यकता वाले परीक्षार्थियों तथा अन्य पात्र व्यक्तियों को सामाजिक चेतना केंद्रों एवं अध्ययन केंद्रों से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

जनभागीदारी से अभियान को मिलेगा बल

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं, जन अभियान परिषद, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट-गाइड, एसआरएलएम समूहों तथा शिक्षण संस्थानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को साक्षरता अभियान से जोड़कर अधिकाधिक लोगों तक पहुंच बनाने के निर्देश दिए गए।

शैक्षणिक संस्थानों की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश।

बैठक में विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों को अभियान से जोड़ते हुए प्रत्येक छात्र-छात्रा को साक्षरता गतिविधियों में सहभागी बनाने पर जोर दिया गया। इसके लिए संबंधित संस्थानों में नोडल अधिकारियों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रगति की सतत समीक्षा होगी।

जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अभियान की नियमित समीक्षा की जाएगी। जिन विकासखंडों की प्रगति संतोषजनक नहीं होगी, उनके विरुद्ध आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से नरवर एवं शिवपुरी विकासखंडों को सर्वे कार्य में तेजी लाने तथा 30 जून 2026 तक शत-प्रतिशत सर्वेक्षण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने