न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचारग्राम गोराटीला में आयोजित रात्रि चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद।
संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने ग्रामीणों के साथ बैठकर किया भोजन, जानी स्थानीय संस्कृति और परंपराएं।
शिवपुरी, 04 जून 2026/ संभागायुक्त श्री मनोज खत्री एवं कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने जनपद पंचायत कोलारस के ग्राम गोराटीला में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया तथा उनके बीच बैठकर भोजन ग्रहण किया।
रात्रि चौपाल के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीणों को मिलने वाले लाभों के संबंध में भी संवाद किया।
ग्रामीणों के साथ किया सहभोज और साझा किए अनुभव।
संभागायुक्त श्री मनोज खत्री एवं कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने क्षेत्र की स्थानीय संस्कृति, परंपराओं एवं ग्रामीण जीवनशैली के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी लिया और उनके बारे में जानकारी हासिल की।
आत्मीयता से बढ़ा प्रशासन और जनता के बीच विश्वास।
अधिकारियों के सहज, सरल एवं आत्मीय व्यवहार से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों के अपने बीच पहुंचने और संवाद स्थापित करने को सकारात्मक पहल बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विश्वास एवं संवाद को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश भी मिला।
