न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
शिवपुरी शहर के वार्ड 19 में पानी भरवाने गए टैंकर चालक के साथ मारपीट, देहात थाने में खड़े किए टैंकर।
शिवपुरी। भीषण गर्मी के बीच जलसंकट से जूझ रही शिवपुरी शहर की जनता के लिए नपा एवं नेताओं द्वारा चलाए गए टैंकर से पानी वितरण के दौरान लोगों ने टैंकर चालक के साथ मारपीट कर दी।
शि
कार हुए टैंकर चालक मजबूत सिंह ने बताया कि जब हम टैंकर लेकर वार्ड में पहुंचे तो एक युवक टैंकर के ऊपर चढ़कर पानी की कट्टियां भरने की कोशिश करने लगा।
टैंकर चालक ने कहा कि इस तरह पानी भरने से गिरकर चोटिल हो सकते हो, इसलिए नीचे उतरकर पानी भर लो।
यह बात सुनते ही उक्त युवक ने चालक में बाल्टी फेंक कर मारी, जो मजबूत सिंह के चेहरे पर लगी, जिससे खून बहने लगा।
इस घटना के बाद दूसरे वार्डों में भी पानी वितरण से जब टैंकर चालकों ने मना किया तो पार्षद राजू गुर्जर एवं विजय बिंदास भी देहात थाने पर पहुंचे। पार्षदों का कहना है कि जब शहर में पानी की इतनी किल्लत है, और टैंकर लेकर आ रहे हैं, तो उनके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए, न कि उनके साथ मारपीट की जाए। देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान नपा के इंजीनियर सतीश निगवाल भी टैंकर चालकों एवं पंप अटेंडरों के साथ पुलिस थाने पहुंचे।
टैंकरों की ओपनिंग में खून खराबा गलत
भीषण जलसंकट से जूझ रहे शिवपुरी शहर में शनिवार से ही टैंकर सुविधा शुरू की गई, और आज पहले ही दिन खून खराबा किया गया, जो गलत है। यह बात सही है कि लोग पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन जो लोग पानी देने आ रहे हैं, उनसे तो अच्छा व्यवहार करें, ताकि यह सुविधा सुचारु रूप से चल सके।

