शिवपुरी में कल लगेगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, केंद्रीय मंत्री श्री Jyotiraditya M Scindia करेंगे उद्घाटन ।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन 


समाचार 

शिवपुरी में कल लगेगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, केंद्रीय मंत्री श्री Jyotiraditya M Scindia   करेंगे उद्घाटन ।

शिवपुरी। । जिले के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 16 मार्च को शिवपुरी में विशाल निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस शिविर का उद्घाटन केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री सिंधिया दोपहर 2 बजे सीएम राईज स्कूल, राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज के पास आयोजित इस मेगा स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। 

यह शिविर श्रीमंत माधवराव स्वास्थ्य मिशन और रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

इस दौरान बड़ी संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नागरिकों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। 

साथ ही कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए जाएंगे, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में सहूलियत मिल सके।

आयोजकों के अनुसार यह शिविर अब तक का सबसे बड़ा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर होगा,

जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के पश्चात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने