न्यूज् चाचा का धमाका
समाचार
श्रीमंत_प्रियदर्शिनी_राजे_सिंधिया_जी का गुना–अशोकनगर–शिवपुरी का तीन दिवसीय दौरा, शिवपुरी रोटरी स्वास्थ्य शिविर में करेंगी HPV सुविधा का उद्घाटन
स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों व जनसेवकों के प्रयासों प्रियदर्शिन करेंगी सराहना
स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक कार्यक्रमों में लेंगी भाग
गुना/अशोकनगर/शिवपुरी।केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया शिवपुरी,
अशोकनगर एवं गुना के तीन दिवसीय दौरे पर हैं
19 मार्च तक जारी रहेगा। बीते मंगलवार को उन्होंने शिवपुरी में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित चिकित्सकों के साथ रात्रिभोज पर संवाद किया तथा हजारों मरीजों की सेवा में जुटे जनसेवकों, चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ के समर्पित प्रयासों की सराहना की।
अपने दौरे के दौरान वे विभिन्न स्वास्थ्य, सामाजिक एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 18 मार्च को प्रातः वे शिवपुरी स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर HPV हेल्थ केयर सुविधा का शुभारंभ करेंगी तथा जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगी।
इसके पश्चात वे अशोकनगर में आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में शामिल होंगी, जहां वे महिलाओं से संवाद करेंगी तथा लाड़ली बहनों, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगी।
इसी क्रम में वे गुना में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम “जिज्जी की पंचायत” में सहभागिता करेंगी, जहां महिला उद्यमियों के साथ संवाद एवं विचार-विमर्श करेंगी। इस अवसर पर वे महिलाओं को आत्मनिर्भरता एवं उद्यमिता के लिए प्रेरित करते हुए सशक्तिकरण का संदेश देंगी।
19 मार्च को प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया पुनः शिवपुरी स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों के सम्मान कार्यक्रम में भाग लेंगी।
यह दौरा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, महिला सशक्तिकरण तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#JyotiradityaScindia #priyadarshnirajescindia
#MahanaaryamanScindia #ScindiaFansClubTeam
