बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काउ के खिलाफ FIR, शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमले का आरोप Breaking News Update

Country spotlight:

बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काउ के खिलाफ FIR, शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमले का आरोप Breaking News Update news image

बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काउ के खिलाफ FIR, शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमले का आरोप Breaking News Update

देहरादून की रायपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक उमेश शर्मा काऊ की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।

उनपर राज्य के शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर जानलेवा हमले का आरोप लगा है।

इस संबंध में गंभीर धाराओं में विधायक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शिलापट्ट पर नाम बदलवाने पहुंचे थे विधायक ये पूरा मामला एक स्कूल के नाम परिवर्तन से जुड़ा हुआ है।

बताया जा रहा है कि विधायक उमेश शर्मा स्कूल प्रबंधन के कुछ लोगों और अपने कुछ समर्थकों के साथ शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे थे।

इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई है।

कहासुनी इतनी बढ़ी कि वो मारपीट में बदल गई और विधायक के साथ गए लोगों ने कुर्सी उठाकर शिक्षा निदेशक की ओर फेंक दी।

इस मारपीट में शिक्षा निदेशक के सिर में चोटें आईं और खून बहने लगा।

शिक्षा निदेशक ने कराया मेडिकल फिर दी तहरीर इस घटना के बाद शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल ने अपना इलाज कराया।

अस्पताल में उनका मेडिकल किया गया।

इसके बाद अजय नौडियाल ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी और विधायक पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

इसके बाद पुलिस ने विधायक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

धरने पर बैठे कर्मचारी शिक्षा निदेशक पर हुए हमले से नाराज शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और वो शिक्षा निदेशालय में ही धरने पर बैठ गए।

कर्मचारियों का आरोप है कि निदेशालय में घुसकर अराजक तत्वों ने तोड़ फोड़ की और निदेशक के साथ मारपीट की।

दर्ज हुई FIR, लगी गंभीर धाराएं इस मामले में पुलिस ने विधायक उमेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है।

इस मुकदमे में विधायक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

बीजेपी भी विधायक से लेगी स्पष्टीकरण वहीं इस मामले में बीजेपी को भी परेशान कर दिया है।

बीजेपी ने कहा है कि इस मामले में विधायक उमेश शर्मा से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।

किसी को भी अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं है।

विधायक बोले, निदेशक ने लोगों को बुलाया वहीं इस मामले में विधायक उमेश शर्मा का भी बयान सामने आया है।

उमेश शर्मा काउ ने कहा है कि वो अपने चार - पांच समर्थकों के साथ बातचीत के लिए गए थे लेकिन निदेशक ने कई लोगों को बुला लिया और दरवाजा बंद कर दिया।

विधायक ने कहा है कि शिक्षा निदेशक की तरफ खड़े व्यक्ति ने सबसे पहले फोन उठाकर फेंका इसके बाद हंगामा हुआ।

Related: Top Cricket Updates


Posted on 02 March 2026 | Stay updated with चाचा का धमाका.com for more news.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने