जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
कृषिका को लगाई गई सर्विकल कैंसर की पहली वैक्सीन एच पी वी जिला अस्पताल में आयोजित किया गया कार्यक्रम,
महिलाओं में सर्विकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीन की शुरूआत शनिवार को देश भर में एक साथ कर दी गई है।
टीकाकरण का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ राजस्थान के अजमेर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
इस कार्यक्रम का जिला अस्पताल में लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसी कार्यक्रम के साथ शिवपुरी जिले में भी टीकाकरण की शुरूआत कर दी गई है।
शिवपुरी जिले में पहला टीका कृतिका पुत्री सीपी जैन को लगाया गया है।
जिला स्तरीय टीकाकरण के शुभारंभ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, कलेक्ट रवीन्द्र कुमार चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हरवीर सिंह रघुवंशी, पूर्व नगपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह मौजूद रहे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा देश की आधी आबादी की सुरक्षा के लिये 14 से 15 साल की किशोरी बालिकाओं के लिए आज एचपीवी टीकाकरण प्रारम्भ किया गया है,
शिवपुरी जिले की महिलाओं की ओर से मैं प्रधानमंत्री धन्यवाद ज्ञापित करती हूं
महिलाओं के उत्थान के लिये निरंतर कार्य करते रहेंगे।
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने जनभागीदारी के माध्यम से इस अभियान को सफल बनाकर बेटियों को सुरक्षित, सशक्त एवं स्वस्थ भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें।
जिले में 22 हजार किशोरियों को लगनी है वैक्सीन
सीएमएचओ डा संजय ऋषिश्वर का कहना है
एचपीवी एक सामान्य वायरस है, जो त्वचा एवं शरीर की श्लेष्म झिल्ली (म्यूकस मेम्ब्रेन) को संक्रमित करता है।
100 से अधिक प्रकार पाए जाते हैं, जिनमें से कुछ प्रकार महिलाओं में सर्विकल कैंसर का प्रमुख कारण बनते हैं।
इस संक्रमण का प्रायः प्रारंभिक अवस्था में लक्षण नहीं दिखाता,
लंबे समय तक संक्रमण रहने पर यह सर्विकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है।
उनके अनुसार यह वैक्सीन ऐसी किशाेरियों को लगनी है जिनकी उम्र 14 साल पूरी हो चुकी है लेकिन 15 साल नहीं हुई है।
जिले में इस उम्र की करीब 22 हजार किशोरियां हैं।
उनके अनुसार प्रारंभिक चरण में यह वैक्सीन जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र पर लगाई जानी है।
जिले में वर्तमान में 13 हजार 126 वैक्सीन मौजूद हैं।
उनके अनुसार इस वैक्सीन का बाजार मूल्य चार हजार रुपये है,
लेकिन शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में यह वैक्सीन नि:शुल्क लगाई जाएग
यहां लगाई जाएगी वैक्सीन
शिवपुरी जिले में एचपीवी टीकाकरण मेडिकल कालेज, जिला चिकित्सालय, सामु.स्वा.केन्द्र बदरवास, करैरा, खनियाधाना, कोलारस, नरवर, पिछोर, पोहरी, बैराड़, सतनवाडा में शासकीय अवकाश के दिन को छोड़कर प्रतिदिन टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जाएगा।
