सामुदायिक पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसडीओपी प्रशांत शर्मा सम्मानित अतुल जैन ।



न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

सामुदायिक पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसडीओपी प्रशांत शर्मा सम्मानित अतुल जैन ।

भोपाल में आयोजित ‘संबल-2026’ कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक ने किया सम्मान ।

पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) प्रशांत शर्मा को सामुदायिक पुलिसिंग और आमजन से बेहतर सामाजिक जुड़ाव क लिए राजधानी भोपाल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान मध्य प्रदेश पुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा द्वारा प्रदान किया गया।

भोपाल में आयोजित दो दिवसीय संयुक्त संवाद कार्यक्रम “संबल-2026” के दौरान देशभर से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, न्यायपालिका के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम की थीम “Celebrating Social Work in Criminal Justice System” रखी गई थी।

*(सामाजिक सहभागिता से मजबूत हो रही जन सुरक्षा)*

कार्यक्रम में बताया गया कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग की कार्यप्रणाली के तहत विभिन्न जिलों में सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर पीड़ितों को न्याय सुलभता दिलाने, महिला एवं बाल सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा कमजोर वर्गों की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रभावी पहल की जा रही है।

इसी कड़ी में ग्राम एवं नगर रक्षा समितियों को सक्रिय करते हुए पुलिस और समाज के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर जनसुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।

(10-11 मार्च को आयोजित हुआ दो दिवसीय कार्यक्रम)

“संबल-2026” कार्यक्रम का आयोजन 10 एवं 11 मार्च 2026 को भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंस परिसर (डीआरएम कार्यालय के सामने) में किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा, दिव्यांगजन सुरक्षा, कमजोर वर्गों के अधिकार, न्याय तक आसान पहुंच तथा पुलिस-सामाजिक संस्थाओं की साझेदारी जैसे विषयों पर विचार गोष्ठियां आयोजित की गईं।

(सामाजिक जुड़ाव के लिए सराहना)

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक विनीत कपूर ने कहा कि एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा नियमित पुलिस कार्यों के साथ-साथ आमजन से लगातार संवाद बनाए रखते हैं और क्षेत्र में उनका सामाजिक संपर्क काफी मजबूत है। यही कारण है कि वे इस सम्मान के वास्तविक हकदार हैं।

(कप्तान के मार्गदर्शन में टीम कर रही बेहतर काम)

इस अवसर पर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने कहा कि शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में जिले की पूरी पुलिस टीम जनसेवा और सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और समाज के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पिछोर क्षेत्र के लिए यह सम्मान गौरव का विषय माना जा रहा है, जिससे स्थानीय पुलिस व्यवस्था के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता की पहल को भी नई पहचान मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने