पिछोर तिराहा अशोक होटल पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, जनता परेशान शौचालय व ठंडे पानी की मांग तेज*

न्यूज़ चाचा का धमाका

समाचार 

पिछोर तिराहा अशोक होटल पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, जनता परेशान  शौचालय व ठंडे पानी की मांग तेज

करैरा (शिवपुरी): तहसील करैरा अंतर्गत आने वाली पंचायत दिनारा के अशोक होटल, पिछोर तिराहे पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

यह स्थान राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा प्रमुख मार्ग है, जहाँ से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं और ठहरते भी हैं,

 लेकिन यहाँ शौचालय और ठंडे पानी (फ्रीजर) की कोई व्यवस्था नहीं है।

समाजसेवी गौ सेवक कल्लू महाराज ने बताया कि गर्मी के मौसम में यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ता है, वहीं शौचालय की सुविधा न होने से विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को अत्यधिक असुविधा होती है।उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रमेश खटीक जी से मांग करते हुए कहा कि जनहित में यहाँ जल्द से जल्द सार्वजनिक शौचालय एवं ठंडे पानी का फ्रीजर लगाया जाए, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके।

कल्लू महाराज ने भावुक संदेश देते हुए कहा

*भूखे को भोजन और प्यासे को पानी देना सबसे बड़ा धर्म है*, और जरूरतमंद के लिए शौचालय बनवाना स्वच्छता की सच्ची सेवा है।”

स्थानीय समाजसेवियों — संजू ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, सतीश गुप्ता, राजू लोधी, जय राम लोधी, शिवम यादव, दीपक तिवारी, दीपक केवट, रोहित लोधी, छोटू पाल, सुनील पाल  ने भी एक स्वर में इस मांग का समर्थन किया है।

जनता की पुकार है कि*

 “जल ही जीवन है — ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाए”

 स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय का निर्माण किया जाए*

अब देखना यह होगा कि क्षेत्रीय विधायक इस जनसमस्या का समाधान कब तक करते हैं और अशोक होटल पिछोर तिराहे को कब मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने