जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन अंतर्गत वृहद स्वास्थ्य शिविर के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न।
शिवपुरी
11 मार्च 2026/ मध्यप्रदेश शासन,
श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 के संयुक्त तत्वाधान में
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रेरणा से
शिवपुरी में 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक 8 दिवसीय रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अंतर्गत वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर राजमाता विजयाराजे मेडिकल कॉलेज शिवपुरी परिसर एवं मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित नवनिर्मित सीएम राइज विद्यालय प्रांगण में
रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अंतर्गत आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान “सुंदर कांड” पाठ एवं पुष्पांजलि सभा का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से क्षेत्र के बड़ी संख्या में जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, विधायक कोलारस महेन्द्र यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राजू बाथम, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, कॉर्डिनेटर लॉ. पवन जैन, सचिव डॉ. प्रदीप पाराशर, कोषाध्यक्ष उदित चतुर्वेदी, रोटरी क्लब शिवपुरी के अध्यक्ष दीपेश सांखला एवं सचिव मनीष गोयल सहित रोटरी क्लब ग्वालियर के अध्यक्ष रोहित जैन एवं सचिव अखिल अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
