शिवपुरी में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं – कलेक्टर का बड़ा बयान

शिवपुरी में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं – कलेक्टर का बड़ा बयान l

शिवपुरी में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने बड़ा अपडेट दिया है। 

कलेक्टर Ravindra Kumar Chaudhary ने स्पष्ट कहा है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।

बैठक में सीएनजी/पीएनजी कंपनी द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में वर्तमान में लगभग 800 कनेक्शन स्थापित हैं

2000 से अधिक कनेक्शन लंबित हैं। 




कलेक्टर श्री चौधरी ने कंपनी को घरेलू एवं होटल प्रतिष्ठानों के लिए कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।  

बैठक में बताया गया कि जिले में डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है 

तथा इसकी स्टॉक समीक्षा प्रतिदिन की जाएगी। 

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए सभी ऑयल कंपनियां एवं गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराएं तथा बुकिंग प्रक्रिया को सरल एवं सहज बनाएं।  

उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 25 दिन के अंतराल पर बुकिंग की अनिवार्यता का पालन करने की सलाह दी गई है, 

जबकि दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन के अंतराल पर बुकिंग करने की व्यवस्था लागू रहेगी। 

ऑयल कंपनियों द्वारा बताया गया कि यदि ऑनलाइन बुकिंग संभव नहीं हो तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस कॉल के माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती है।  

बैठक में यह भी सुझाव दिया गया कि कॉमर्शियल (व्यावसायिक) गैस सिलेंडरों के स्थान पर आवश्यकता अनुसार कॉमर्शियल इंडक्शन,

डीजल भट्टी, लकड़ी के गट्टे, कोयला आदि वैकल्पिक ईंधन का उपयोग किया जा सकता है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए खाद्य कार्यालय,

शिवपुरी में हेल्पलाइन/कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, 

जहां घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग एवं डिलीवरी से संबंधित समस्याओं का प्रतिदिन निराकरण किया जाएगा।  

जिला प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। 

घरेलू गैस सिलेंडरों की डोर-टू-डोर डिलीवरी की व्यवस्था पूर्ववत जारी रहेगी तथा अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने