Jitendra jain jila shivpuri समाचार करैरा विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषद मगरौनी स्थित राम-जानकी स्टेडियम की जमीन पर करैरा के पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल ने कब्जा कर रखा था। एसडीएम अनुराग निगवाल के नेतृत्व में राजस्व अमले और तीन थानों का पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त करवाया। हालांकि पूर्व विधायक ने जब एसडीएम से अन्य अतिक्रमणों को लेकर सवाल किया तो एसडीएम पूरी तरह से निरूत्तर नजर आए। बुधवार को दोपहर में शुरू हुई कार्रवाई देर रात करीब 10 बजे तक चली। जानकारी के अनुसार राम-जानकी स्टेडियम के शासकीय भूमि सर्वे नंबर 476 (1.35 हेक्टेयर) और सर्वे नंबर 479/1 व 479/2 (कुल 0.97 हेक्टेयर) पर लोगों ने कब्जा कर रखा था। उक्त अतिक्रमण को हटाने के लिए कलेक्टर के आदेश पर ईटीएस मशीन से सीमांकन किया गया। इसके लिए अलग-अलग तहसीलों के पटवारी और राजस्व अधिकारियों की विशेष टीम बनाई गई थी। सीमांकन के समय मौके पर जमीन पर अतिक्रमण किए बैठे लोगों और प्रशासन अमले में टकराव हुआ लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी। सीमांकन के दौरान पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल ने भी स्टेडियम की करीब 25 फीट जमीन पर कब्जा कर रखा था। इस जमीन पर गेहूं की फसल बोई गई थी। पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल के कब्जे से जमीन अतिक्रमण मुक्त होने पर उन्होंने एसडीएम से कहा कि मगरौनी का बस स्टैंड कहां गया, मेला ग्राउंड कहां गया, काली माता मंदिर को कौन खा गया, इसका सीमांकन कौन करेगा? इस पर एसडीएम अनुराग निगवाल यह कहते हुए वहां से चले गए कि आज जो कार्रवाई होनी थी, वह हो चुकी है। वह पूर्व विधायक द्वारा बताई गई जमीनों पर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई के संबंध मं निरूत्तर नजर आए। इस पूरी कार्रवाई को लेकर जब अनुराग निगवाल को फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन अटैंड नहीं किया।

 


Jitendra jain jila shivpuri समाचार 

करैरा विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषद मगरौनी स्थित राम-जानकी स्टेडियम की जमीन पर करैरा के पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल ने कब्जा कर रखा था।

एसडीएम अनुराग निगवाल के नेतृत्व में राजस्व अमले और तीन थानों का पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त करवाया।

 हालांकि पूर्व विधायक ने जब एसडीएम से अन्य अतिक्रमणों को लेकर सवाल किया तो एसडीएम पूरी तरह से निरूत्तर नजर आए। बुधवार को दोपहर में शुरू हुई कार्रवाई देर रात करीब 10 बजे तक चली।

जानकारी के अनुसार राम-जानकी स्टेडियम के शासकीय भूमि सर्वे नंबर 476 (1.35 हेक्टेयर) और सर्वे नंबर 479/1 व 479/2 (कुल 0.97 हेक्टेयर) पर लोगों ने कब्जा कर रखा था। उक्त अतिक्रमण को हटाने के लिए कलेक्टर के आदेश पर ईटीएस मशीन से सीमांकन किया गया। इसके लिए अलग-अलग तहसीलों के पटवारी और राजस्व अधिकारियों की विशेष टीम बनाई गई थी। सीमांकन के समय मौके पर जमीन पर अतिक्रमण किए बैठे लोगों और प्रशासन अमले में टकराव हुआ लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी। सीमांकन के दौरान पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल ने भी स्टेडियम की करीब 25 फीट जमीन पर कब्जा कर रखा था। इस जमीन पर गेहूं की फसल बोई गई थी। पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल के कब्जे से जमीन अतिक्रमण मुक्त होने पर उन्होंने एसडीएम से कहा कि मगरौनी का बस स्टैंड कहां गया, मेला ग्राउंड कहां गया, काली माता मंदिर को कौन खा गया, इसका सीमांकन कौन करेगा? इस पर एसडीएम अनुराग निगवाल यह कहते हुए वहां से चले गए कि आज जो कार्रवाई होनी थी, वह हो चुकी है। वह पूर्व विधायक द्वारा बताई गई जमीनों पर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई के संबंध मं निरूत्तर नजर आए। इस पूरी कार्रवाई को लेकर जब अनुराग निगवाल को फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन अटैंड नहीं किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने