News Chacha ka dhamaka shivpuri
थाना भौंती चौकी खोड़ पुलिस ने अवैध कट्टा व जिंदा राउंड के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार!
शिवपुरी, 09 फरवरी 2026। चौकी खौड़ थाना भौती पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए
एक आरोपी को 315 बोर के देशी कट्टे और एक जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध हथियार और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 9 फरवरी को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध कट्टा लेकर घूम रहा है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नवल गुर्जर पुत्र नारायण गुर्जर (उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम खडेला बताया।
आरोपी से कट्टा रखने का वैध लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद पुलिस ने कट्टा और जिंदा राउंड जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक कुसुम गोयल (चौकी प्रभारी खौड़), सहायक उपनिरीक्षक मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक प्रदीप गुर्जर, आरक्षक रवि शर्मा, आरक्षक ब्रजेश माहौर, आरक्षक बीरेन्द्र वाथम और सैनिक हनुमंत सिंह की महत्वपूर्ण
