News 'chacha ka Dhamaka
समाचार
प्रेमपूर्वक एवं सद्भाव के साथ मनाएं होली – एसडीएमपिछोर में शांति समिति की बैठक संपन्न, होली एवं ईद को लेकर दिए आवश्यक निर्देश !
शिवपुरी, 28 फरवरी 2026/ जिले के पिछोर विकासखण्ड में होली एवं ईद त्योहारों के मद्देनजर
अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) ममता शाक्य एवं एसडीओपी (पुलिस) प्रशांत शर्मा की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय पिछोर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, हिंदू एवं मुस्लिम समाज के धर्मगुरु, अधिकारीगण एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान एसडीएम ममता शाक्य ने कहा कि होली रंगों का राष्ट्रीय पर्व है,
जिसे आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए।
उन्होंने दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि होलिका दहन परंपरागत स्थान पर ही किया जाए
तथा किसी विवादित स्थल पर आयोजन न हो। होली ऐसे स्थान पर न जलाई जाए जिससे यातायात अथवा आवागमन बाधित हो।
उन्होंने निर्देश दिए कि होली के दौरान डीजे एवं लाउडस्पीकर निर्धारित समय सीमा एवं डेसिबल के अनुसार संचालित किए जाएं तथा किसी प्रकार के आपत्तिजनक गीतों का प्रसारण न किया जाए।
साथ ही राह चलते व्यक्तियों के साथ जबरन होली न खेलने एवं होलिका दहन के समय विद्युत तारों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से सुझाव भी प्राप्त किए गए।
मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं द्वारा ईद के अवसर पर पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया।
नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद शर्मा द्वारा आवश्यकतानुसार टैंकरों के माध्यम से जल व्यवस्था सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई।
साथ ही नगर में स्ट्रीट लाइट सुचारू रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन द्वारा नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमित गश्त की व्यवस्था किए जाने की जानकारी दी गई।
