महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नरवर में इस बार फिर से मध्यप्रदेश संस्कृति मंत्रालय /

 



Jitendrajainjilashivpuri

समाचार

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नरवर में इस बार फिर से मध्यप्रदेश संस्कृति मंत्रालय /

नगर परिषद नरवर* द्वारा सयुंक्त रूप से एक बहुत बड़ा, भव्य, दिव्य और अनुपम *"महादेव"* कार्यक्रम का आयोजन दिनांक

15 फरवरी 2026 को होने जा रहा है।

यह हम सभी के लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है कि 

श्रीमंत महाराज साहब Jyotiraditya M Scindia  जी को प्रेषित नपाध्यक्ष श्रीमती #Padma_Sandeep_Maheshwari के पत्र के तारतम्य में मध्यप्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री माननीय श्री #Dharmendra_Singh_Lodhi जी ने नरवर को संस्कृति विभाग के *"कला-पंचाग"* इवेंट कैलेंडर में शामिल करते हुए, 

 "महादेव" कार्यक्रम जैसा अद्भुत आयोजन हमें दिया है। इस हेतु हम आपके बहुत आभारी हैं। और उम्मीद ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि नरवर को आगे भी पर्यटन एवं संस्कृति के क्षेत्र में पर्याप्त स्थान मिलता रहेगा।

पुनः आप समस्त क्षेत्रवासियों से निवेदन कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने जा रहे "महादेव" कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारें।

 जिसमें मुम्बई एवं भोपाल के बेहतरीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से नरवर को मंत्रमुग्ध करने वाले हैं।

🔱 15 फरवरी 2026 को 🔱

📍 नरवर | 🕡 सायं 6:30 बजे से


✨ *कार्यक्रम की मुख्य प्रस्तुतियाँ*:

🎤 *लोक गायन* – पन्ना के राहुल जोशी लोक सुरों की मधुर धारा से सांस्कृतिक चेतना का दीप प्रज्वलित करेंगे।

💃 *नृत्य नाटिका* – भोपाल के बालाजी केंद्र के कलाकार भगवान शिव पर केंद्रित भावप्रवण प्रस्तुति देंगे।

🎶 *भक्ति गायन* – मुंबई की इशिता विश्वकर्मा (सारेगामापा विनर एवं इंडियाज़ गोट टैलेंट रनर अप) एवं साथी कलाकारों के स्वर शिव-आराधना से वातावरण को आध्यात्मिक भाव से आलोकित करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने