करैरा में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या।

 News Chacha ka dhamaka shivpuri 

 समाचार 

दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात:

करैरा में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या।



शिवपुरी - जिले के करैरा क्षेत्र से एक हृदय विदारक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है 

करैरा थाना क्षेत्र में न्यायालय परिसर के समीप अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं,

 जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है

 सुबह करीब 11 बजे वे अपने घर से कोर्ट की ओर जा रहे थे, 

तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया

 घटना के बाद मौके से फरार हो गए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

 फिलहाल हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है

 दिनदहाड़े हुई इस हत्या से स्थानीय अधिवक्ताओं 

आम नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने