सीएमएचओ की समीक्षा में सामने आई लापरवाही, जारी की चेतावनी


 Jitendra jain jila shivpuri  समाचार 

सीएमएचओ की समीक्षा में सामने आई लापरवाही, जारी की चेतावनी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा संजय ऋषिश्वर ने

 शनिवार को कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधिकारी, कार्यक्रम प्रभारी, सीएचओ एएनएम आशा पर्यवेक्षक आशा कार्यकर्ता की समीक्षा

10 स्वास्थ्य केंद्र ऐसे मिले जहां पर गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन किए ही नहीं गए। 

बैठक के दौरान लापरवाही अधिकारी कर्मचारियों को सात दिन के भीतर स्वास्थ्य सूचकांक सुधारने के निर्देश दिए हैं।  

सीएमएचओ का कहना था 

 सात दिन बाद फिर से समीक्षा में न्यूनतम उपलब्धि वाले अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। 

CMHO डा संजय राठौर एवं कोलारस, लुकवासा, गढ़ खरई के समस्त चिकित्सकों को एनसीडी, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सुविधायें प्रदान करने एवं उनका निरंतर फालोअप करने की जबावदेही दी गई है। 

उनके कार्य की प्रतिदिन मानीटरिंग की जाएगी। 

सीएचओ व एएनएम को प्रत्येक ग्राम में पिछले वर्ष की गर्भवती माताओं की सूची सत्यापन करने एवं लंबित गर्भवती माताओं के आवश्यक दस्तावेज एकत्रित करने के निर्देश दिये।

 सामने आया कि 42 प्रसूताओं , 19 पुरूषों व 17 पति पत्नि दोनों की आयु कम है

जिसके कारण उनकी समग्र अपडेट नहीं होने के कारण एमपी आईडी नहीं बन पा रही है। 

जनपद पंचायत को यह सूची प्रदान कर दी गयी है।

उपस्वास्थ्य केन्द्र आयुष्मान कार्ड निर्माण, एफसीएम इंजेक्शन , पूर्ण टीकाकरण, परिवार नियोजन, क्षय मरीजों के चिन्हांकन में भी बहुत पीछे हैं।  

बैठक में बीईई, बीपीएम, बीसीएम को इन संस्थाओं की दैनिक रिपोर्ट प्राप्त करने व उसका विश्लेषण करने के निर्देश दिये

 मुख्यचिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा गढ, मदनपुर,

 पायगा, रैंझा के स्वास्थ्य सूचकांकों का विस्तृत जानकारी संबधित आशा , आशा पर्यवेक्षक, सीएचओ से प्राप्त की।

बाक्स

इन स्वास्थ्यक केंद्रों में नहीं हुए पंजीयन

उप स्वास्क्य केंद्र--------2024-25 पंजीयन-----2025-26 पंजीयन-----अंतर

गढ़----------------------67----------------18----------------49

रिजोदा------------------117-----------------71---------------46

अटरूनी----------------83------------------39---------------44

भाटी-------------------107-----------------64---------------43

लुकवासा---------------148-----------------110--------------38

अटामानपुर---------------60-----------------30---------------34

बसाई-------------------98-----------------65----------------33

भड़ोता------------------171----------------139--------------32

सरजापुर-----------------104----------------74---------------30

बेंहटा-------------------101-----------------74--------------27Jitendra jain jila shivpuri समाचार 

-सीएमएचओ की समीक्षा में सामने आई लापरवाही, जारी की चेतावनी

फोटो-समीक्षा बैठक लेते सीएमएचओ


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा संजय ऋषिश्वर ने शनिवार को कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधिकारी, कार्यक्रम प्रभारी, सीएचओ एएनएम आशा पर्यवेक्षक आशा कार्यकर्ता की समीक्षा बैठक की। 

इस बैठक में दस स्वास्थ्य केंद्र ऐसे मिले जहां पर गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन किए ही नहीं गए। बैठक के दौरान लापरवाही अधिकारी कर्मचारियों को सात दिन के भीतर स्वास्थ्य सूचकांक सुधारने के निर्देश दिए हैं।  

सीएमएचओ का कहना था कि, सात दिन बाद फिर से समीक्षा में न्यूनतम उपलब्धि वाले अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। सीबीएमओ डा संजय राठौर एवं कोलारस, लुकवासा, गढ़ खरई के समस्त चिकित्सकों को एनसीडी, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सुविधायें प्रदान करने एवं उनका निरंतर फालोअप करने की जबावदेही दी गई है। उनके कार्य की प्रतिदिन मानीटरिंग की जाएगी। सीएचओ व एएनएम को प्रत्येक ग्राम में पिछले वर्ष की गर्भवती माताओं की सूची सत्यापन करने एवं लंबित गर्भवती माताओं के आवश्यक दस्तावेज एकत्रित करने के निर्देश दिये। बैठक में सामने आया कि 42 प्रसूताओं , 19 पुरूषों व 17 पति पत्नि दोनों की आयु कम है, जिसके कारण उनकी समग्र अपडेट नहीं होने के कारण एमपी आईडी नहीं बन पा रही है। जनपद पंचायत को यह सूची प्रदान कर दी गयी है। यह उपस्वास्थ्य केन्द्र आयुष्मान कार्ड निर्माण, एफसीएम इंजेक्शन , पूर्ण टीकाकरण, परिवार नियोजन, क्षय मरीजों के चिन्हांकन में भी बहुत पीछे हैं। बैठक में बीईई, बीपीएम, बीसीएम को इन संस्थाओं की दैनिक रिपोर्ट प्राप्त करने व उसका विश्लेषण करने के निर्देश दिये। मुख्यचिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा गढ, मदनपुर, पायगा, रैंझा के स्वास्थ्य सूचकांकों का विस्तृत जानकारी संबधित आशा , आशा पर्यवेक्षक, सीएचओ से प्राप्त की।

बाक्स

इन स्वास्थ्यक केंद्रों में नहीं हुए पंजीयन

उप स्वास्क्य केंद्र--------2024-25 पंजीयन-----2025-26 पंजीयन-----अंतर

गढ़----------------------67----------------18----------------49

रिजोदा------------------117-----------------71---------------46

अटरूनी----------------83------------------39---------------44

भाटी-------------------107-----------------64---------------43

लुकवासा---------------148-----------------110--------------38

अटामानपुर---------------60-----------------30---------------34

बसाई-------------------98-----------------65----------------33

भड़ोता------------------171----------------139--------------32

सरजापुर-----------------104----------------74---------------30

बेंहटा-------------------101-----------------74--------------27

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने