Jitendra jain jila shivpuri
सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों ने युधिष्ठिर को तलवार-कुलहाड़ी से काटकर मार डाला
मृतक के सरपंच पिता ने बिजली का पावर हाउस बनाने के लिए जो सरकारी जगह तय की, उस पर है हत्यारों का कब्जा
शिवपुरी। जिले की पिछोर विधानसभा में रविवार को सुबह एक जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। जिसमें सरपंच राजेंद्र यादव के पुत्र अधिष्ठित की तलवार व कुल्हाड़ी से इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसके सरपंच पिता ने गांव में जिस सरकारी जमीन को बिजली का पावर हाउस बनाने के लिए जगह चिन्हित की, उस पर हत्यारोपियों का कब्जा है। यानि एक तो सरकारी जमीन पर दबंगई से कब्जा, और उस पर गांव में बिजली की सुविधा के लिए बनने वाले पॉवर हाउस बनाने का प्रयास सरपंच ने किया, तो उसे मौत के घाट उतार दिया।
गया था पिता ले साथ मजदूर लेने, मिल गई मौत
सरपंच आज सुबह 8:30 बजे अपने बेटे युधिष्ठिर के साथ बाइक से मजदूर लेने सिमला पुरबा आदिवासी मोहल्ले में गए थे।
वीरन आदिवासी के घर के सामने बाइक खड़ी करके बात कर रहे पिता-पुत्र की बाइक को ट्रेक्टर से रौंद दिया।
विरोध करने पर धर्मेंद्र का पिता कप्तान यादव, भाई सतेंद्र, माँ कमला बाई, रामू यादव, तलवार और कुल्हाड़ी लेकर आ गए।
एकाएक हमला करके युवक की हत्या कर दी, जबकि सरपंच राजेंद्र यादव, अजय, गंधर्व यादव भी घायल हैं।
जमीनों पर कब्जे बन रहे हत्या के कारण
शिवपुरी जिले में जमीनों के मामले न केवल उलझे हुए हैं,
बल्कि उसमें चल रहे विवाद इस हद तक पहुंच गए हैं,
कि हत्या करने से भी परहेज नहीं कर रहे।
मैने पहले भी लिखा था कि जिले की पिछोर विधानसभा सबसे अधिक संवेदनशील हो गया है।
