देश का भविष्य बचाने आगे आएँ
आओ हम भी अपनी आवाज उठाएं.
,🙏🙏🙏
म प्र में लागू किए गए काले कानून UGC एक्ट के विरोध में आज सवर्ण समाज विरोध प्रदर्शन करके दिया कलेक्टर को ज्ञापन।
🙏🙏🙏🙏
शिवपुरी - सवर्ण समाज के ऊपर थोपे जा रहे काले कानूनों के कारण मंगलवार 8 फरवरी को शाम 4 बजे सावरकर पार्क शिवपुरी में सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई थी जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया था कि सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद म प्र सरकार द्वारा विश्व विद्यालय एवं कॉलेजों में पढ़ने वाले सर्व समाज के छात्रों में वर्ग संघर्ष पैदा करने के लिए लाए गए काले कानून UGC एक्ट को 2023 का नाम देकर म प्र में लागू कर दिया गया है जिसका संपूर्ण सवर्ण समाज संगठन म प्र द्वारा विरोध किया जा रहा है।
शिवपुरी में भी आज 10 फ़रवरी मंगलवार को सवर्ण समाज संगठन शिवपुरी द्वारा ठीक एक बजे कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया गया। उसके पूर्व सवर्ण समाज शिवपुरी के सभी सदस्यगण आज तात्याटोपे पार्क शिवपुरी पर 12.30 बजे एकत्रित हुए वहां पर आधा घंटे काले कानूनों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया इसके उपरांत सभी सदस्य नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचे वहां पर जिला कलेक्टर शिवपुरी की ओर से उपस्थित अपर कलेक्टर दिनेश शुक्ला जी को ज्ञापन दिया।
इसके उपरांत 1 फ़रवरी को शांति पूर्ण भारत बंद के दौरान नरवर में UGC एक्ट का विरोध कर रहे सवर्ण समाज के लोगों पर कुछ लोगों ने झूठी FIR कराई जिसमें नरवर थाना प्रभारी द्वारा भी OBC वर्ग के लोगों को सवर्ण समाज के खिलाफ भड़काने का कार्य किया जा रहा है। इसके विरोध में भी पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को ज्ञापन दिया गया।
* प्रेस को दी जानकारी में महेन्द्र जैन भैयन ने बताया कि सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी के सर्व श्री महेश शर्मा जी, पुरुषोत्तम शर्मा जी, उमाचरण श्रीवास्तव जी, अतुल सिंह जी, अशोक शर्मा जी कूड़ाजागीर, चतुर सिंह सेंगर जी दिनेश जैन,डॉक्टर ओम प्रकाश रघुवंशी जी एडवोकेट रोहित दुबे आदि के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया।
*साथ ही सवर्ण समाज ने अब निर्णय लिया है कि राष्ट्रहित में निम्नलिखित काले कानूनों का भी विरोध करेंगे जो सामाजिक भेदभाव बढ़ाकर देश को क्षति पहुंचाते हैं इन सभी काले कानूनों के खिलाफ भी जल्दी रणनीति तैयार करेंगे ताकि भारत में सभी जातियों के लोग एकजुट होकर रहें एवं हमारा भारत देश अखंड रहे जिसके लिए बहुत जल्द एक राष्ट्रधर्म सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें इन सभी काले कानूनों से हो रहे नुक़सान के बारे में जन जागरण पैदा किया जायेगा। भारत में लोगों को बांटने वाले काले कानून निम्नलिखित हैं।
1- *केन्द्र सरकार#UGC बिल वापिस ले*
2- *आरक्षण जातिगत नहीं आर्थिक आधार पर हो,*
3- *पदोन्नति में आरक्षण बंद हो इससे हमारे लाखों कर्मचारी साथी बिना पदोन्नति के ही रिटायर हो गए।*
4- *केंद्र सरकार#SC/ST एक्ट काला कानून वापिस ले*
5- *#भारत में सवर्ण आयोग का भी गठन हो ताकि जब भी सवर्ण समाज का उत्पीड़न हो तो उसकी शिकायत की जा सके।*
💐💐💐💐💐💐💐💐
*सभी को सादर प्रणाम जय हिन्द जय भारत*
🙏🙏🙏 निवेदक 🙏🙏🙏
*अखिल भारतीय सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी म प्र*
