Jitendra jain jila shivpuri
समाचार
जिला पंचायत सीईओ ने एफएलएन मेटरिंग एप पर भ्रमण न करने के चलते की कार्रवाई
राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश पर कक्षा 1 से 3 तक के लिए
एफएलएन मेंटरिंग ऐप पर स्कूलों की मानिटरिंग न करने वाले
आठ सीएसी, तीन बीएसी व डाइट के दो व्याख्याताओं को कार्रवाई के नोटिस जारी किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार फरवरी माह में स्कूलों के लिए निर्धारित मानिटरिंग शेड्यूल के तहत स्कूलों की मानीटरिंग न करने पर डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार ने 11 कर्मचारियों के खिलाफ एक वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई का प्रस्ताव जिला पंचायत सीईओ विजय राज को भेजा था। जिस पर सीईओ द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है। डीपीसी सिकरवार के अनुसार कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी द्वारा अक्टूबर माह से लगातार एफएलएन के मेंटरिंग ऐप की मानिटरिंग हर माह की जा रही है। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश पर सभी के लिए हर माह के विजिट निर्धारित किए गए हैं। इस संबंध में वीसी व समीक्षा बैठक में भी निर्देश दिए गए थे कि निर्धारित विजिट न करने से राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा दिया गया लक्ष्य शून्य प्रतिशत है, इसलिए डाइट की अकाडमिक प्रभारी सरिता लोधी व पूजा शर्मा को 5 में से 1 भी विजिट न करने, बदरवास बीएसी वेदप्रकाश शर्मा व संजीव भार्गव सहित पोहरी के बीएसी अरविंद कुमार वर्मा को 12 में से एक भी स्कूल की विजिट न करने पर एससीएन जारी किया गया है। वहीं कोलारस के जन शिक्षक शिवसिंह परिहार, खनियाधाना के जन शिक्षक अनिल कुमार टेढ़िया, ओमप्रकाश गुप्ता, नारायण सिंह अहिरवार व पंकज कुमार सहित करैरा जनपद शिक्षा केंद्र के गजेंद्र सिंह लोधी, महेंद्र कुमार यादव व रामकुमार चहवारिया शामिल हैं, जिन्होंने 15 में से एक भी विजिट नहीं किया।
