ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के बीच पहुँचे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

 Jitendra jain jila shivpuri समाचार 

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के बीच पहुँचे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 


मौके पर ही राहत, सर्वे और मुआवज़े के निर्देश

 किसान की पीड़ा संवेदना नहीं, समाधान पाएगी

अशोकनगर | भोपाल

ओलावृष्टि की मार झेल रहे अन्नदाता किसान भाई-बहनों के बीच आज केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वयं पहुँचे। अशोकनगर जिले के नरखेड़ा क्षेत्र में खेत-खेत जाकर उन्होंने फसलों को हुए नुकसान का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी पीड़ा को समझा।

खेतों में बर्बाद खड़ी फसलें और चिंता से भरे किसानों के चेहरे देखकर केन्द्रीय मंत्री भावुक हो उठे। उन्होंने कहा—

“यह केवल फसल का नुकसान नहीं, बल्कि किसान की मेहनत, उम्मीद और पूरे साल की तपस्या पर पड़ा गहरा आघात है।”

मौके पर दिए प्रशासन को स्पष्ट निर्देश

सिंधिया ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे, वास्तविक क्षति का आकलन और शीघ्र राहत व मुआवज़ा सुनिश्चित किया जाए। सहायता प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हो—ताकि किसानों को भटकना न पड़े।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसान सर्वोच्च प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

“किसान की पीड़ा केवल सुनी नहीं जाएगी, उसका ठोस और त्वरित समाधान किया जाएगा।”

🌱 संकट की घड़ी में किसान अकेला नहीं है—सरकार उसके साथ है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने