Jitendra jain jila shivpuri समाचार
स्कूल के प्रभारी प्राचार्य सहित स्कूल के शिक्षकों में मनमुटाव, डीईओ को दर्ज कराई शिकायत
कोलारस अनुभाग अंंतर्गत शासकीय उमावि खरई तेंदुआ में बजट को ठिकाने लगाने के लिए स्कूल के आधारभूत ढांचे को खराब करने का आरोप
स्कूल में पदस्थ शिक्षकों ने स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर लगाया है।
शिक्षकों का आरोप है कि इस संबंध में एक महीने पहले जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत दर्ज कराई गई थी
परंतु उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
जानकारी के अनुसार शाउमावि खरई तेंदुआ में शासन ने लैब निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया है।
शिक्षकों का कहना है कि इस लैब के लिए जो ले-आउट डाला गया है, वह दो कक्षाओं के सामने डाला गया है।
ऐसे में वहां पर लैब बनने से इन दोनों कक्षाओं में अंधेरा हो जाएगा, क्योंकि इन कमरों में प्रकाश आने की व्यवस्था सिर्फ सामने से ही है
स्कूल के स्टाफ का कहना है कि इन कमरों के निर्माण के लिए स्कूल परिसर में लगे हुए छह हरे भरे पेड़ों को भी काटना पड़ेगा।
इतना ही नहीं प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी के लिए करीब 40 प्रतिशत मैदान कम हो जाएगा
शिक्षकों ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव को भी शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत में उल्लेख है कि समस्त स्टाफ की असहमति के बाद भी प्रभारी प्राचार्य लैब के लिए निर्मित किए जा रहे कमरों का स्थान परिवर्तन करने के लिए तैयार नहीं है।
शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूल का भ्रमण कर कमरों का स्थान परिवर्तन करवाने की मांग की है।
जिन शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत दर्ज करवाई है
शिकायत कर्ता, पुनीत चौहान, मनीष भार्गव, विजय शर्मा, राजीव विश्वकर्मा, राहुल वर्मा, राकेश आचार्य, फिरोज खान, दिलीप वर्मा, शिवकुमार मेहता, धर्मेन्द्र वर्मा, अजय सिंह जाटव, राजेंद्र सिंह लोधी, मो. समीर कुर्रेशी, हाकिम सिंह रावत, कमलेश जाटव, नवनी गर्ग, रानी माहौर, अवधपुरी गोस्वामी शामिल हैं।
इनका कहना है
-वैसे तो किसी शिक्षक ने इस संबंध में असहमती नहीं जताई, फिर भी मैं सुबह जाकर स्टाफ से बात करके उनकी समस्या को समझ लेता हूं।
अगर कहीं वास्तविक रूप से परेशानी होगी तो समस्या के समाधान के लिए प्रयास करेंगे।
रामनिवास जाटव
प्रभारी प्राचार्य
-मैं इस मामले को दिखवाता हूं,
क्योंकि कोई भी अपने हिसाब से कहीं भी कुछ भी थोड़े ही बनवा सकता है।
जो भी स्कूल व परिसर के हित में नियमानुसार होगा,
उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विवेक श्रीवास्तव
डीईओ


