Aaj चार से पाच दिन हो गए है शहर में नहीं हुई मड़ीखेड़ा डेम से पानी की सप्लाई, टैंकरों के भरोसे शहर

 News Chacha ka dhamaka shivpuri 


Aaj चार से पाच दिन हो  गए  है शहर में नहीं हुई मड़ीखेड़ा  डेम से पानी की सप्लाई, टैंकरों के भरोसे शहर

CMO सहाब बोले, लाइन सही तो गई,  motar फुंक गई थीं मोटरें, आज शाम तक हो जाएंगी सही, गुरूवार को आएगा 

 6 फरवरी के जीओ मोबाइल कंपनी की लाइन बिछाने के लिए खुदाई के दौरान जीओ के कर्मचारियों ने मड़ीखेड़ा डेम के पास मड़ीखेेड़ा जलावर्धन योजना की पाइप लाइन फोड़ दी थी।

 जीओ कंपनी ने स्वयं के व्यय पर पानी की पाइप लाइन को बदलवाने का प्रस्ताव नपा के सामने रखा था।

 Nagarpalika  ने दावा किया था कि शहर में दो ek के बाद पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

 8 फरवरी को शहर में मड़ीखेड़ा जलावर्धन योजना के तहत पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी,

 11 फरवरी तक शहर में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई है।

 शहर पानी के लिए परेशान हो रहा है और एक बार फिर नगर पालिका टैंकरों के भरोसे नजर आ रही है। 

shivpuri के भाई बहिन  बाजार से पानी खरीदने तक पर    मजबूर पड़ रहा  है। 

, नगर पालिका सीएमओ इशांक धाकड़ से बात की गई तो उनका कहना था कि, पानी की पाइप लाइन तो जुड़ गई है,

 लेकिन पानी की पाइप लाइन जुड़ने के बाद उनकी फिल्टर प्लांट व इंटेकबेल पर लगी मोटरें खराब हो गई थीं, इस कारण शहर में पानी की सप्लाई नहीं हाे सकी थी।

 बुधवार की शाम तक मोटरें पूरी तरह से दुरूस्त हो जाएंगी और गुरूवार को शहर में मड़ीखेड़ा जलावर्धन योजना की पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। 

शादी वाले घरों में सबसे ज्यादा परेशान लोग

इस समय सहालग का सीजन चल रहा है, मड़ीखेड़ा जलावर्धन योजना का पानी शहर में नहीं आने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को उठाना पड़ रही है,

 जिन घरों में शादी /सगाई ऐसे में इन्हें या तो पानी बाजार से खरीदना पड़ रहा है या फिर मोहल्ले और कालोनियों में लगे बोरों से घर वालों के साथ-साथ शादी समारोह में शामिल होने आए लोग भी पानी भर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने