News Chacha ka dhamaka shivpuri
Jitendra jain jila shivpuri
समाचार
80 साल से वंचित सड़क रो रही है आखिर कब होगा सुधार
जिला शिवपुरी की तहसील करैरा अंतर्गत आने वाले दिनारा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क आज भी बदहाली की कहानी बयां कर रही है।
पिछोर रोड से पुराने दिनारा तक जाने वाली यह कच्ची सड़क पिछले लगभग 80 वर्षों से पक्की नहीं हो पाई है,
जिससे स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात के मौसम में इस सड़क की स्थिति और भी दयनीय हो जाती है।
कीचड़, गड्ढों और फिसलन के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
कई बार राहगीर गिरकर गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं
ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क उनके दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण मार्ग है
, लेकिन इसके बावजूद अब तक किसी भी योजना के तहत इसका निर्माण नहीं हो सका।
गौसेवक कल्लू महाराज एवं अन्य समाजसेवियों ने बताया कि यह सड़क पिछोर रोड से जुड़ी होने के बावजूद आज तक पक्की नहीं बन पाई
जो प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है।
उनका कहना है कि वर्षों से जनप्रतिनिधि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करते हैं,
लेकिन जीतने के बाद क्षेत्र की ओर ध्यान नहीं देते। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार जनप्रतिनिधि बदले, लेकिन सड़क की स्थिति जस की तस बनी रही
स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि ग्वालियर क्षेत्र से सांसद बनने के बाद उन्होंने क्षेत्र में सक्रियता कम दिखाई है।
वहीं, ग्रामीणों की उम्मीदें अब करैरा क्षेत्र के विधायक रमेश खटीक पर टिकी हुई हैं।
लोगों का मानना है कि विधायक खटीक एक कर्मठ और जमीनी नेता हैं, जो समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहते हैं।
गौसेवक कल्लू महाराज ने विश्वास जताया कि विधायक श्री रमेश खटीक दिनारा क्षेत्र की इस बहुप्रतीक्षित सड़क को जल्द ही स्वीकृति दिलाकर पक्की सड़क का निर्माण करवाएंगे।
उन्होंने कहा कि विधायक ने क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए हैं,
जिनमें कॉलेज और खेल मैदान की स्वीकृति भी शामिल है,
जिससे लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है
अब देखना यह है कि 80 वर्षों से अधूरी पड़ी यह सड़क कब तक लोगों को रुलाती रहेगी,
या फिर जल्द ही विकास की राह पर आगे बढ़ेगी।
पूरे दिनारा क्षेत्र की जनता को इस सड़क के निर्माण का बेसब्री से इंतजार !
