Jitendrajainjilashivpuri
समाचार
परशुराम बोर्ड का अभिनंदन समारोह में किया 51 विभूतियों का सम्मान
शिवपुरी। मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड जिला ईकाई शिवपुरी द्वारा बड़े हनुमान मंदिर तुलसी आश्रम शिवपुरी के परशुराम सभागार में 1 फरवरी रविवार को 51 वरिष्ठ विप्र विभुतियों व 11 ब्राह्मण महिला समाज सेवायों एवं 10 वर्तमान में सेवानिवृत हुए शिक्षक, कर्मचारियों काअंगवस्त्र ,श्रीफल भेंट कर एवं पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर दिलीप समाधिया परशुराम कल्याण बोर्ड मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग के प्रभारी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर कुलदीप कांत शर्मा परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी ग्वालियर विशिष्ट अतिथि डॉक्टर दिवाकर मुडौतिया ग्वालियर, प्रमोद त्रिपाठी ग्वालियर, आकाश शास्त्री, ग्वालियर थे ।सभी अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। सबसे पहले कुमारी तनवी शर्मा ने गणेश वंदना गीत प्रस्तुत किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम के अतिथियों का डॉक्टर एस, के, पुराणिक नेत्र रोग विशेषज्ञ,पंडित विद्याधर शुक्ला पूर्व उपसंचालक कृषि, डॉक्टर योगेंद्र शुक्ला सेवा निवृत्ति तहसीलदार , ललित दीक्षित, परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला शिवपुरी प्रभारी पंडित एस एन उपाध्याय आदि ने पुष्पहार, श्रीफल, शाॅल अभिनंदन पत्र, भेंट कर स्वागत किया। स्वागत भाषण पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने दिया तथा कार्यक्रम की प्रस्तावना पर पंडित विशंभर दयाल दीक्षित ने अपना विचार रखा।
सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर दिलीप समाधिया मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के चंबल ग्वालियर संभाग के प्रभारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्राह्मणों को अपनी ताकत को पहचानना होगा , एक दूसरे को एकजुट करने के प्रयास सभी को करने होंगे ।ब्राह्मण कभी सत्ता का भूखा नहीं रहा, बल्कि सम्मान का प्रेमी रहा है। ब्राह्मण को सम्मान मिले तो यह समाज के लिए सर्वत्र न्योछावर करने को तैयार रहता है, ब्राह्मणों को एकजुट होकर अपने हित की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में परशुराम कल्याण बोर्ड का गठन 9 अक्टूबर 23 को हुआ है जब से लगातार मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त परशुराम कल्याण बोर्ड मध्य प्रदेश शासन के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया है उनके मार्गदर्शन में गुरुकुल शिक्षा, स्वास्थ्य, गौ सेवक कार्यक्रम, मंदिर ,सनातन धर्म एवं अन्य समाजसेवी कार्य मुख्य रूप से चल रहे है।
कार्यक्रम के संयोजक पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी शिवपुरी के पंडित एस एन उपाध्याय ने संयुक्त रूप से बताया कि सम्मान समारोह कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज शिवपुरी के वरिष्ठ नागरिक सम्मान में मुख्य रूप से माधव शरण दुबे पूर्व प्राचार्य बीएम शर्मा पूर्व प्राचार्य भानु सिंह शर्मा मड़वास वाले श्री कृष्ण शर्मा मड़वास वाले, हरि बल्लभ शर्मा हीरालाल शर्मा, केदार समाधिया, मुकेश गौड़ कोलारस बाबूलाल पांडे ,प्रेम प्रकाश वरूआ कुंदन लाल पाराशर कैलाश नारायण मुद्गल वासुदेव भार्गव आदि एवं सेवानिवृत्त शिक्षक कर्मचारियों में नवल किशोर शर्मा , अशोक शर्मा राजेंद्र दीक्षित मुकेश भार्गव श्रीमती स्नेह लता उपाध्याय रामस्वरूप शर्मा नरेंद्र पांडे आदि एवं समाजसेवी महिलाओं में प्रमुख रूप से श्रीमती उमा उपाध्याय, आकांक्षा गौड़ सुषमा नागर्च राधा शर्मा ,उषा भार्गव,सलज शर्मा आदि थी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से हजारी प्रसाद दीक्षित डॉक्टर सी के उपाध्याय, राम प्रकाश शर्मा, विनोद शास्त्री, कुंज बिहारी पाराशर, एनपी अवस्थी ,सुरेश पाराशर, कैलाश नारायण भार्गव , बालकृष्ण शर्मा निलेश अवस्थी, लक्ष्मी नारायण शर्मा राजकुमार सडैय देवेंद्र मड़वास, चंद्रशेखर दांतरे ,राजू पिपरघार अरविंद सरिया ,महेंद्र शर्मा राजेंद्र पांडे , सुरेंद्र पाठक गजानन शर्मा ओमप्रकाश समाधिया सतीश सडैया सुरेश ऐचबाडा डॉक्टर गोविंदविरथरे, डाक्टर पी डी शर्मा महावीर उपाध्याय अनिल उत्साही प्रभु दयाल चतुर्वेदी प्रदीप पार्षद चतुर्भुज समाधिया अखिलेश कुमार कुडाजागीर उत्कर्ष सुआटौर रमन शर्मा परशुराम सेना अध्यक्ष आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन महावीर मुद्गल ने किया एवं अंत में आभार हरगोविंद शर्मा ने व्यक्त किया।

