Jitendra jain jila shivpuri समाचार
हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट हैदराबाद में 4 दिवसीय आनंद शिविर हेतु पंजीयन प्रारंभ !
शिवपुरी, 18 फरवरी 2026/ हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट (कान्हा शांतिवनम), हैदराबाद (तेलंगाना) में 10 से 13 मार्च 2026 तक 4 दिवसीय आनंद शिविर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पंजीयन प्रारंभ हो गया है।
राज्य आनंद संस्थान के माध्यम से शासकीय प्रतिभागी अपने संपूर्ण कार्यकाल में किसी एक आनंद शिविर में ही भागीदारी कर सकते हैं। प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होने वाले शासकीय प्रतिभागियों के लिए निर्धारित प्रशिक्षण शुल्क राशि 20,000 रुपये राज्य आनंद संस्थान द्वारा वहन की जाएगी। प्रतिभागियों को केवल पंजीयन शुल्क राशि 500 रुपये का वहन करना होगा।
शासकीय प्रतिभागियों के यात्रा व्यय (टी.ए./डी.ए.) का भुगतान उनके पद की पात्रता अनुसार संबंधित मूल विभाग द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक अधिकारी/कर्मचारी को अपने रिपोर्टिंग/नियंत्रणकर्ता अधिकारी से निर्धारित प्रपत्र में लिखित अनुमति प्राप्त कर संस्थान की वेबसाइट https://www.anandsansthanmp.in/?asnid=2436 के माध्यम से पंजीयन करना होगा। पंजीयन के समय नियंत्रणकर्ता अधिकारी का अनुमति पत्र एवं स्व-घोषणा पत्र संलग्न करना अनिवार्य है, अन्यथा पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा।
उक्त आनंद शिविर में सम्मिलित होने हेतु अधीनस्थ विभाग/कार्यालय के इच्छुक शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों का समय पर पंजीयन कराए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है। अधिक जानकारी के लिए डॉ. के.पी. तिवारी से मोबाइल नंबर 9407816488 पर संपर्क किया जा सकता