एक सप्ताह मैं चोरो ने 3 मंदिरो सहित पत्रकार भाई के घर को बनाया निशाना लाखो की चोरी, प्रशासन मौन


नशेड़ियों के आगे बेबस हुए बीट प्रभारी , TI और युवा SP अमन सिंह राठौड़ से उम्मीद !

एक सप्ताह मैं चोरो ने 3 मंदिरो सहित पत्रकार भाई के घर को बनाया निशाना लाखो की चोरी, प्रशासन मौन 

शिवपुरी। जिला मुख्यालय इन दिनों चोरों के आतंक से थर्रा उठा है। पिछले एक सप्ताह के भीतर चोरों ने शहर के धार्मिक स्थलों और रिहायशी इलाकों में एक के बाद एक कई बड़ी वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है।

 जिले के इकलौते नवग्रह मंदिर से लेकर वरिष्ठ पत्रकार के घर तक हुई इन चोरियों ने पुलिस की चाक-चौबंद गश्त के दावों की पोल खोल दी है।

शहरवासियों की उम्मीदें पुलिस कप्तान और तेजतर्रार थाना प्रभारियों पर टिकी हैं।

मंदिरों को बनाया निशाना आस्था पर प्रहार

शहर के प्रमुख मंदिरों को अपना निशाना बनाया है

 श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है नवग्रह मंदिर (कमलागंज): जिले के इस एकमात्र मंदिर में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया !

 पंचमुखी हनुमान मंदिर न केवल दानपेटी पार की, बल्कि मंदिर के अन्य कीमती सामान भी समेट ले गए।

 शीतला मैया मंदिर पोहरी बस स्टैंडमंदिर की दानपेटी और मशीन चोरी करने के बाद चोरों ने पास की दुकान में रखा सामान भी साफ कर दिया

 वीरेंद्र भुल्ले के सूने घर को भी चोरों ने नहीं बख्शा। 

चोरों ने घर के पंखे, गीजर, बिजली के तार और निकाल लिए।

 इस घटना ने साबित कर दिया है कि चोरों के मन में कानून का कोई खौफ नहीं रह गया

शहर में स्मैक, गांजा और चरस जैसे घातक नशों का कारोबार चरम पर है। 

नशे की लत को पूरा करने के लिए युवाओं ने बाकायदा 'चोर गिरोह' बना लिए हैं। 

रात के अंधेरे में सक्रिय होते हैं और घरों के बाहर से बिजली के तार, टिल्लू पंप (मोटर), पानी की टोंटिया,झाङू प्रतिदिन चुरा रहे हैं।

 बीट प्रभारी सुस्त, पुलिस कप्तान से जगी  अब जनता की नजरें SP अमन सिंह राठौड़, 

सिटी कोतवाली TI कृपाल सिंह राठौड़ 

TI नम्रता भदौरिया पर टिकी हैं।

 जिले की हालत कमजोर  l

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने