जिले के कृषक बने रिपब्लिक डे सेरेमनी 2026 में विशिष्ट अतिथि

 


Jitendra jain jila shivpuri समाचार

जिले के कृषक बने रिपब्लिक डे सेरेमनी 2026 में विशिष्ट अतिथि

शिवपुरी, 04 फरवरी 2026/ भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा रिपब्लिक डे सेरेमनी 2026 के कार्यक्रम में

 जिले के ग्राम पारेश्वर विकासखण्ड पिछोर के कृषक अशोक त्रिपाठी, किरन त्रिपाठी एवं ग्राम खाईखेडा विकासखण्ड बदरवास के कृषक बद्री जाटव, जानकी बाई को विशिष्ट अतिथि के रूप में चयनित किया गया।

 गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के सहभागी कृषक अशोक त्रिपाठी द्वारा बताया गया

  कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आये कृषकों एवं विभिन्न अधिकारियों से मिलने एवं उनके अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ।

सहभागी कृषकों को विशिष्ट अतिथि की शील्ड, जैकेट, रैनकोट आदि सामान उपहार के रूप में प्रदाय किया गया। 

दोनो विकास खण्डों के कृषकों के चयन एवं कार्यक्रम में कृषकों की सहभागिता से कृषि विभाग गौरवान्वित महसूस कर रहा है। 

उप संचालक कृषि पान सिंह करौरिया द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से कृषकों को सलाह दी जा रही है,

 कि वह भी कृषि क्षेत्र में अच्छा कार्य करे, ताकि विभिन्न स्तर पर सम्मान प्राप्त करने का अवसर मिले।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने