जिला प्रशासन व रोटरी के सहयोग से 17 से 24 मार्च तक वृहद स्वास्थ्य शिविर | तैयारियां तेज



 News Chacha ka dhamaka shivpuri  

समाचार 

जिला प्रशासन व रोटरी के सहयोग से 17 से 24 मार्च तक वृहद स्वास्थ्य शिविर | तैयारियां तेज !

जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं Rotary International के सहयोग से रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन शिवपुरी अंतर्गत दिनांक 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी में किया जाएगा।

इस विशाल मेडिकल मिशन के संदर्भ में तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री रवीन्द्र कुमार चौधरी, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर, सिविल सर्जन डॉ. बी.एस. यादव सहित रोटरी पदाधिकारी, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 कलेक्टर का निर्देश – जरूरतमंद तक पहुंचे उपचार

कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि पहले मरीजों की स्क्रीनिंग कर चिन्हांकन किया जाएगा, तत्पश्चात 17 से 24 मार्च तक जिला मुख्यालय पर उनका उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। इस मिशन में नई दिल्ली, भोपाल, इंदौर एवं मुंबई से सैकड़ों विशेषज्ञ चिकित्सक भाग लेंगे।

जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कैंप : 26, 27 एवं 28 फरवरी 2026

 स्थान : जिला चिकित्सालय, शिवपुरी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि विकासखंड स्तर पर चिन्हित मरीजों को जिला स्तरीय कैंप में लाना सुनिश्चित किया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से सर्वे कर गंभीर रोगियों की लाइन लिस्ट तैयार की जाएगी।

कैंप व्यवस्थाएं:

✔️ पंजीयन काउंटर

✔️ पेयजल एवं बैठक व्यवस्था

✔️ सीटी, एमआरआई एवं पैथोलॉजी जांच

✔️ केस शीट तैयार करना

✔️ चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी निर्धारण


 जिन मरीजों का उपचार जिला चिकित्सालय स्तर पर संभव होगा, उनका उपचार यहीं किया जाएगा।

 मेडिकल कॉलेज स्तर पर उपचार योग्य मरीजों को वहां भेजा जाएगा।

 जिनका उपचार जिला या मेडिकल कॉलेज स्तर पर संभव नहीं होगा, उनका उपचार 17 से 24 मार्च तक आयोजित वृहद शिविर में मल्टी स्पेशलिटी विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा।


Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

#shivpuri

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने