न्यूज़ चाचा का धामका
समाचार
अखंड ब्राह्मण सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह आज 1 मार्च 2026 भोपाल में होगा - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा !
वपुरी - प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष की
प्रदेश कार्यकारी का शपथ ग्रहण समारोह आज 1 मार्च 2026 दिन रविवार दोपहर 12:00 बजे से भोपाल में आयोजित किया जाएगा।
मुख्य अतिथि अखंड ब्राह्मण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पंडित सुरेश द्विवेदी के सानिध्य में संपन्न होगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने सभी से अनुरोध किया है कि समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
हमारा संकल्प ही हमारे समाज के उत्थान के लिए बढ़-चढ़कर प्रेरणा देगा।
आज रिश्तेदारी केवल मृत्यु और विवाह में हाजिरी लगाने की रह गई है।
मतलबी दुनिया में समाज सेवा करना भी बड़ी मुश्किल की बात है।
लोग स्वार्थी, लापरवाह और अहंकारी हो गए हैं।
आजकल किसी को जलाने के लिए माचिस की जरूरत नहीं है क्योंकि इंसान, इंसान से जलता है।
लोग समाज सेवा के नाम पर चंदे का धंधा कर रहे हैं।
जिस लक्ष्य के लिए संगठन का गठन किया जाता है ,
वह लक्ष्य अधूरा रह जाता है । लोग चंदे के धंधे में पड़ जाते हैं।
हमारा संगठन अखंड ब्राह्मण सेवा समिति निस्वार्थ भाव से पूरे देश में सक्रिय सेवा कर रहा है।
संगठन समाज हित में जो निर्णय लेता है, उसे तन मन धन से, समर्पण भाव से करता है।
हमारे प्रदेश अध्यक्ष पंडित रवि राजन मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि भोपाल के शपथ ग्रहण समारोह में आगामी कार्यक्रमों के विषय में विशेष चर्चा की जायेगी।
मुख्य रूप से 8 मार्च को जंतर मंतर पर होने वाले राष्ट्रीय आंदोलन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय टीम प्रदेश टीमों के साथ चर्चा करेगी।
यूजीसी, एस्ट्रोसिटी एक्ट, आरक्षण और बच्चों के भविष्य बनाने के लिए विचार मंथन करेगी। समाज उत्थान कैसे हो, समाज उत्थान से राष्ट्रीय उत्थान तक मंथन किया जाएगा।
देश में बढ़ती विषमता को कैसे समाप्त किया जाए, प्रत्येक भारतवासी को भारतीय कहने में गर्व हो, ऐसे समाज का निर्माण अखंड भारत ब्राह्मण सेवा समिति करना चाहती है।
सभी पदाधिकारियों से अनुरोध है कि समय पर आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
अपील कर्ता- प्रदेश अध्यक्ष पंडित रवि राजन मिश्रा एवं प्रदेश कार्यकारिणी समिति मध्य प्रदेश।
