Venezuela में अमेरिकी कार्रवाई खतरनाक मिसाल कायम करती है: UN chief Breaking News Update

International spotlight:

Venezuela में अमेरिकी कार्रवाई खतरनाक मिसाल कायम करती है: UN chief Breaking News Update news image

Venezuela में अमेरिकी कार्रवाई खतरनाक मिसाल कायम करती है: UN chief Breaking News Update

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने वेनेजुएला और उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई पर चिंता जताते हुए कहा कि ये घटनाक्रम ‘‘खतरनाक मिसाल’’ कायम करते हैं।

महासचिव के प्रवक्ता की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया कि गुतारेस ‘‘वेनेजुएला में हाल में हुए उस घटनाक्रम से अत्यंत चिंतित हैं जिसके तहत अमेरिका ने आज देश में सैन्य कार्रवाई की और क्षेत्र के लिए इसके संभावित रूप से चिंताजनक निहितार्थ हो सकते हैं।

’’ गुतारेस ने कहा कि वेनेजुएला की स्थिति से अलग, ‘‘ये घटनाक्रम एक खतरनाक मिसाल कायम करते हैं।

’’ उन्होंने कहा कि उन्हें ‘‘इस बात की गहरी चिंता है कि अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान नहीं किया गया।

’’ मादुरो और उनकी पत्नी पर न्यूयॉर्क के संघीय अधिकारियों ने मादक पदार्थों से संबंधित आतंकवाद की साजिश और अमेरिका के खिलाफ विनाशकारी उपकरण रखने की साजिश के आरोपों में अभियोग लगाया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार तड़के ‘ट्रुथ सोशल’ पर घोषणा की थी कि अमेरिका ने वेनेजुएला और मादुरो के खिलाफ ‘‘बड़े पैमाने’’ पर ‘‘सफलतापूर्वक’’ हमला किया और ‘‘मादुरो को उनकी पत्नी के साथ पकड़ लिया गया है एवं उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है।

यह अभियान अमेरिकी कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया।

Related: Bollywood Highlights | Latest National News


Posted on 04 January 2026 | Stay updated with चाचा का धमाका.com for more news.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने