नरेंद्र जैन भोला को पुलिस का खुला संरक्षण !

 


Jitendra jain jila shivpuri 

समाचार 

 नरेंद्र जैन भोला को पुलिस का खुला संरक्षण !

हाईकोर्ट की डवल बेंच ने जमानत की निरस्त: नरेंद्र जैन भोला को पुलिस का खुला संरक्षण ppp

शिवपुरी| हमेशा से ही शिवपुरी पुलिस हमेशा सुर्खियों में रही है। यहां पुलिस वजन दार अपराधियों को अग्रिम जमानत का भरपूर समय देती है। जबकि छोटे मामलों में पुलिस लोगों के घर पर जा जाकर परिवार जनों को उठाकर दबाव बनाती है। ऐसा ही मामला शिवपुरी में देखने को मिल रहा है। जहां लंबे समय से पुलिस की नजर से फरार चल रहे नेता नरेन्द्र जैन भोला को पुलिस नहीं खोज पा रही जबकि यह आरोपी खुलेआम शहर में लोगों को मिल रहा है। 

इस मामले में पुलिस ने आरोपी को अग्रिम जमानत का भरपूर समय दिया इस मामले में  20 अक्टूबर 2024 को मामला दर्ज हुआ परंतु लगभग डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी पुलिस इस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इस मामले में बीते 27 तारीख को उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने सुनवाई करते हुए अग्रिम याचिका को निरस्त कर दिया। यहां बता दे कि दो दिन पहले ही आरोपी अपने बेटे की सगाई में शिवपुरी में ही शामिल हुआ था। जिसके फोटो तो वायरल हुए परंतु आरोपी पुलिस को दिखाई नहीं दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने