सराफा व्यपारियों द्वारा कोलारस सराफा व्यपारी की दुकान मे हुयी चोरी का खुलासा करने पर

 



Jitendra jain jila shivpuri

 समाचार

सराफा व्यपारियों द्वारा कोलारस सराफा व्यपारी की दुकान मे हुयी चोरी का खुलासा करने पर 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ का पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे फूल मालाओं के साथ किया सम्मान।*

सराफा व्यापारी श्री तेजमल सांखला द्वारा अन्य सराफा व्यपारियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर गीरीश जैन कोलारस के 

यहां हुयी चोरी का खुलासा व 1 करोड़ 53 लाख के जेवर बरामद करने पर शिवपुरी पुलिस का धन्यवाद किया एवं पुलिस अधीक्षक को सम्मानित किया।*

 फरियादी सराफा व्यापारी गिरीश कुमार जैन निवासी 

सदर बाजार कोलारस द्वारा थाना कोलारस पर सूचना दी कि दुकान की शटर तोड़कर इस्तेमाली जेवर कीमती करीब 01 करोड रुपये के कोई अज्ञात चोर दिनांक 26/27.07.2025 की रात्री मे चोरी कर ले गये।

उक्त रिपोर्ट पर से थाना कोलारस पर अपराध क्रमांक 285/2025 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अपराध को गंभीरता से लेते हुये तुरंत एक्शन लिया गया, 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा टीमें बनाकर विवेचना को आगे बढ़ाते हुये घटना से संबंधित हर पहलू को बारीकी से जांचने के निर्देश दिये एवं स्वयं मोनिटरिंग की।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन मे टीमों द्वारा तत्परता दिखाते हुये करीब 200 सीसीटीव्ही कैमरों को चैक किया

 एवं लगभग 100 संदिग्धों से पूछताछ की गयी,

 पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को मजबूती के साथ सक्रिय किया गया जिसमे पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुयी,

 पुलिस द्वारा अपराध का खुलासा करते हुये चोरी गये सोने चांदी के जेवर कीमती करीवन 1 करोड़ 53 लाख को बरामद किया ।

 उक्त घटना मे शिवपुरी पुलिस के द्वारा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन मे घटना मे संलिप्त दोआरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 पुलिस की तत्काल कार्यवाही पर सराफा व्यपारियों  द्वारा शिवपुरी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुये 

आज दिनांक 23.01.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ का फूल माला पहना कर सम्मान किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने