Jitendra jain jila shivpuri
शिवपुरी, 04 जनवरी 2026/ जिला प्रशासन एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के द्वारा साप्ताहिक जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का आयोजन रविवार को शिवपुरी शहर की पुरानी अनाज मंडी में किया गया। जिसमें आमजनों के द्वारा जमकर जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों की खरीदारी की। इस अवसर पर कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने भी परिवार के साथ जैविक स्वीटकॉर्न एवं सब्जियों की खरीदी की एवं जैविक प्राकृतिक हाट बाजार का अवलोकन कर किसानों को प्रोत्साहित किया गया।
हाट बाजार में जिले के विकासखण्डों से आये हुए किसानों द्वारा अपनी जैविक एवं प्राकृतिक पद्धति से उत्पादित उत्पादों सामग्री जैसे सब्जियां, फल खाद्यान्न की दुकानें आमजन के लिये प्रति रविवार को शासन की पहल पर लगाई जाती है। इस हाट बाजार में जिले के प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने वाले किसानों के साथ-साथ सृजन एनजीओ, एसआरएलएम एवं कृषि विज्ञान केंद्र का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। हाट बाजार में इस रविवार को 42 किसानों के द्वारा अपनी जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद विक्रय के लिये दुकानें लगाई जिसमें उन्होंने अपने सामान का विक्रय कर लगभग 52030 रुपये की राशि अर्जित की।
हाट बाजार में उप संचालक कृषि सह परियोजना संचालक आत्मा पान सिंह करोरिया द्वारा किसानों को शासन की इस पहल के फायदे बतलाए। साथ ही किसानों से जैविक मूंग, उड़द एवं सब्जियां क्रय की। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं नोडल अधिकारी प्राकृतिक खेती डॉ. मुकेश कुमार भार्गव द्वारा भी प्राकृतिक खेती प्रोत्साहन एवं जागरूकता के लिए मण्डी परिसर में ही किसानों एवं जन सामान्य को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से समझाइश दी गई। सजून एनजीओ के अवधेश रघुवंशी, केवलराम कीर पिछोर एवं सुरेन्द्र कुशवाह कोलारस बागवानी विशेष द्वारा बताया गया उनके एनजीओ के माध्यम से जिले के कोलारस, पिछोर करैरा ओर खनियाधाना में किसानों द्वारा प्राकृतिक और जैविक खेती का कार्य किया जाता है जिसके अंतर्गत उनके द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक सब्जियों की खेती की जा रही है, जैविक हाट लगने से जिले के किसानों को अपने जैविक उत्पाद विक्रय हेतु सुलभ स्थान जिले में जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के माध्यम से सुनिश्चित हुआ जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। हाट बाजार में मृदा प्रयोगशाला प्रभारी योगेन्द्र शर्मा के साथ-साथ समस्त ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक आत्मा एवं अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
