Jitendra jain jila shivpuri
समाचार
सेवा, त्याग और सादगी की प्रतिमूर्ति, जनसंघ की संस्थापक सदस्य आजी अम्मा श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
आजी अम्मा ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और लोककल्याण के लिए समर्पित किया। उन्होंने राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाया और समाज के गरीब, वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया। उनके आदर्श, विचार और संघर्षशील जीवन सदैव मेरी प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनके चरणों में सादर नमन।
