Jitendra jain jila shivpuri समाचार
श्री खेड़ापति सरकार के श्री चरणों के आशीर्वाद से शिवपुरी (मध्य प्रदेश) में श्री देवकीनंदन ठाकुर जी के श्री मुख से श्रीमद् भागवत कथा का महा आयोजन होने जा रहा है
यह आयोजन दरबार के गुड़ी पड़वा महा महोत्सव के अंतर्गत ही श्री खेड़ापति सरकार के सानिध्य में किया जा रहा है
श्री खेड़ापति दरबार द्वारा सभी भक्तों को सार्वजनिक रूप से आमंत्रित किया जा रहा है
"गुड़ी पड़वा महा महोत्सव"
आप सभी को बताते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि श्री खेड़ापति दरबार द्वारा गुड़ी पड़वा महा महोत्सव विक्रम (संवत 2083) हिंदू नव वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है यह महा महोत्सव दिनांक 18 मार्च से प्रारंभ होकर 26 मार्च तक चलेगा
"कन्या विवाह"
दिनांक 26 मार्च 2026 को "कन्या विवाह" भी रखा गया है जिसमें मातृ पितृ हीन गरीब असहाय बेटियों का विवाह दरबार द्वारा विधिवत संपन्न कराया जाएगा
"जागरूकता पद यात्रा"
दिनांक 11 मार्च 2026 को महा आयोजन जागरूकता पदयात्रा बलारी माता मंदिर से सुबह 8:00 बजे प्रारंभ होकर महायज्ञ स्थल तक पहुंचेगी सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के श्रद्धालु इस पदयात्रा में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाएं और शिवपुरी मध्य प्रदेश को संपूर्ण विश्व में धर्म की नगरी बनाने में सहयोग करें"सहस्त्र चंडी महायज्ञ"
चैत्र नवरात्रि के पावन पर सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन भी रखा गया है जो की दिनांक 19 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक चलेगा जिसमें प्रतिदिन महामाया भगवती के दुर्गा सप्तशती के "700 सिद्ध" दिव्य मंत्रों की आहुति प्रतिदिन दी जाएगी
भजन संध्या"
प्रतिदिन महायज्ञ स्थल पर ही संध्याकालीन रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे तक भजन संध्या होगी जिसमें भारत के प्रसिद्ध भजन गायक शिवपुरी की पावन धरा पर अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे
"अष्टोत्तर शत श्रीमद् भागवत कथा"
काशी "ब" वृंदावन से पधारे प्रखंड विद्वानों द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का मूल पाठ प्रतिदिन होगा
साथ ही महा आयोजन में धीरे-धीरे और भी अधिक भव्यता दी जा रही है इस महा आयोजन में आप सभी सादर रूप से आमंत्रित हैं
(यजमान बनने इच्छुक भक्त श्री खेड़ापति दरबार में आकर संपर्क कर सकते हैं)
महायज्ञ स्थल – नर्सरी ग्राउंड हवाई पट्टी शिवपुरी (मध्य प्रदेश)
