फिजीकल थाना पुलिस ने सालों से फरार दो वारंटी दबोचे...



 Jitendra jain jila shivpuri 

समाचार 

फिजीकल थाना पुलिस ने सालों से फरार दो वारंटी दबोचे...!!!

शिवपुरी। थाना फिजीकल पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने 04 वर्ष से फरार एनआई एक्ट के आरोपी तथा 01 वर्ष से फरार विद्युत अधिनियम के आरोपी को धरदबोचा है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन व परिवहन, अवैध शराब, अपराध नियंत्रण, नाबालिक बालिकाओं की दस्तयाबी तथा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिए गए हैं।

इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं सीएसपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना फिजीकल पुलिस ने 18 जनवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए—

नन्यायालय के प्रकरण क्रमांक 138/21 (एनआई एक्ट) में 04 वर्ष से फरार चल रहे गिरफ्तारी वारंटी वनवारी पुत्र सुभाष खटीक, निवासी कमलागंज शिवपुरी

तथा प्रकरण क्रमांक 470/25 (विद्युत अधिनियम) में 01 वर्ष से फरार गिरफ्तारी वारंटी सुनील पुत्र उदुआ राम शाक्य, निवासी घोषीपुरा शिवपुरी

को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक नम्रता भदौरिया, प्रआर. 505 श्याम शर्मा, प्रआर. 22 अंकित सिंह, प्रआर.चा. 486 सुशील जाट, आर. 1131 प्रेम रावत, आर. 233 सागर भारद्वाज एवं सै. 104 मनोज शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने