थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 75/2025 में हत्या के प्रयास मे 03 माह से फरार चल रहे

 


Jitendra jain jila shivpuri समाचार 

*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 75/2025 में हत्या के प्रयास मे 03 माह से फरार चल रहे 02 आरोपियों करन जादौन एवं अशोक सिकरवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किये एवं जेल वारंट पर जेल भेजा।* 

दिनांक 11.10.25 को फरियादी - राहुल उर्फ बिट्टू तोमर पुत्र रघुवीर सिंह तोमर उम्र 26 साल निवासी गोवर्धन ने रिपोर्ट किया कि उक्त दिनांक को पड़ोसियों के द्वारा एक राय होकर जान से मारने की नीयत से मारपीट कर व गाली गलौज व धमकी दी थी, जिसकी रिपोर्ट पर से थाना गोवर्धन पर अप.क्र. 75/2025 धारा 109, 191, 190, 296, 115(2), 191(2), 351 (3) बीएनएस का पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौराने विवेचना पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी आनंद राय के कुशल मार्गदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किये जा रहे थे। आज दिनांक 12.01.2026 को प्रकरण में करीव 03 माह से फरार चल रहे आरोपीगण 01. करन पुत्र माधौसिंह जादौन उम्र 22 साल निवासी गोवर्धन थाना गोवर्धन, अशोक पुत्र अमर सिंह सिकरवार उम्र 48 साल निवासी सिंहौनिया थाना सिंहोनिया जिला मुरैना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाकर जेल भेजा गया।


सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोवर्धन उप निरी. राघवेंद्र सिंह यादव, आरक्षक हुकुम सिंह, आरक्षक सुनील बिमल, आरक्षक शैलेन्द्र धाकड, आरक्षक रफीक खान, आरक्षक अजीम खान की भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने