उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा बारात का वाहन, पांच की मौत, कई घायल Breaking News Update

India today:

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा बारात का वाहन, पांच की मौत, कई घायल Breaking News Update news image

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा बारात का वाहन, पांच की मौत, कई घायल Breaking News Update

उत्तराखंड के चंपावत जिले में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात हुए दर्दनाक हादसे में एक बोलेरा वाहन खाई में गिर गया।

इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

वहीं पांच लोग घायल हो गए।

ये सभी लोग शादी से लौट रहे थे।

खुशियां मातम में बदलीं, मच गई चीख पुकार उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट - पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर बाघधार के पास गुरुवार और शुक्रवार की रात तकरीबन 2.30 बजे के आसपास दर्दनाक हादसा हुआ।

यहां एक शादी समारोह से लौट रहा एक बोलेरो वाहन अनियंत्रिक होकर गहरी खाई में गिर गया।

इस हादसे में बोलेरो सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

वहीं वाहन में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

मरने वालों में एक महिला और उसका बच्चा भी शामिल है।

नशे में था जीप चालक, छीन ली परिवारों की खुशियां बताया जा रहा है कि बारात पिथौरागढ़ जिले के शेराघाट से चम्पावत जिले में आई थी।

इस शादी में शामिल होने के बाद कुछ लोग बोलेरा वाहन से वापस लौट रहे थे।

आशंका है कि इस शादी में ही बोलेरो वाहन के चालक ने शराब पी और इसके बाद नशे में ही रात में गाड़ी लेकर निकल गया।

बताया जा रहा है कि चालक के नशे में होने के चलते ये हादसा हुआ और बोलेरा वाहन खाई में जा गिरा।

हालांकि आधिकारिक रूप से अभी कोई कुछ नहीं बता रहा है।

हादसे की जानकारी मिलते ही रात में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

एसडीआरएफ ने घायलों का रेस्क्यू देर रात कर लिया।

लोहाघाट थाना पुलिस, फायर कर्मियों और एसडीआरएफ जवानों द्वारा घायलों को उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया।

इसके साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मां - बेटे की गई जान, सीएम ने जताया दुख इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हैं।

मरने वालों में एक महिला और उसका बेटा भी शामिल है।

वहीं इस हादसे पर सीएम धामी ने भी दुख व्यक्त किया है।

सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अत्यंत दुःखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना करते हुए उनके उपचार एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं।

Related: Bollywood Highlights | Latest National News


Posted on 09 December 2025 | Check चाचा का धमाका.com for more coverage.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने