जिला हॉकी संघ शिवपुरी कि सीनियर टीम का चयन 15 दिसंबर 2025 को .......


शिवपुरी :- हॉकी मध्य प्रदेश द्वारा दिनांक 24/12/2025 से 31/12/2025 तक सीनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन बालाघाट मे किया जा रहा है जिसके लिए शिवपुरी जिले कि टीम हेतु चयन ट्रायल 15/12/2025 दिन सोमवार को स्थानीय माधव राव सिंधिया खेल परिसर शिवपुरी मे साय काल 4 बजे से आयोजित किया जाना है इस सम्बन्ध मे जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष एडवोकेट साहब सिंह कुशवाह ने बताया कि हॉकी मध्य पदेश द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमे जिला का हॉकी दल प्रति वर्ष अपनी सहभागीता करता रहा है इस वर्ष भीं जिला हॉकी संघ कि टीम इस प्रतियोगिता मे हिस्सा ले रही है शिवपुरी का प्रथम मैच स्थानीय टीम बालाघाट से दिनांक 26/12/2025 को खेला जायेगा. 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने