भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शिवपुरी की प्रबंध समिति के अजीवन सदस्यों की अनंतिम सूची जारी....

शिवपुरी, 6 नवम्बर 2025/ कलेक्टर एवं अध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शिवपुरी के निर्देशानुसार प्रबंध समिति के अजीवन सदस्यों की अनंतिम सूची कार्यालय द्वारा जारी की गई है। यह सूची समिति की पारदर्शिता, प्रशासनिक व्यवस्था एवं सदस्यता सत्यापन प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शिवपुरी के समस्त पंजीकृत आजीवन सदस्यों को सूचित किया गया है कि वे 6 नवम्बर से 12 नवम्बर 2025 तक दोपहर 3 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर सूची का अवलोकन कर अपनी सदस्यता की पुष्टि कर सकते हैं। जिन सदस्यों का नाम अनंतिम सूची में सम्मिलित नहीं हुआ है, वे अपनी सदस्यता रसीद अथवा प्रमाण-पत्र के साथ आवेदन देकर 15 नवम्बर 2025 दोपहर 3 बजे तक दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शिवपुरी के सचिव ने बताया कि सभी प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निराकरण के उपरांत 19 नवम्बर 2025 को अंतिम सूची जारी की जाएगी। अंतिम सूची जारी होने के पश्चात किसी भी सदस्य का नाम सूची में जोड़े जाने पर विचार नहीं किया जाएगा। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने