सुरक्षा मानकों को पूरा न पाए जाने पर 8 बसों पर चालनी कार्यवाही की गई।......

दुर्घटना में कमी लाने के लिए शिवपुरी पुलिस द्वारा आरटीओ विभाग शिवपुरी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए रात्रि में चलने वाली स्लीपर बसों को चेक किया, सुरक्षा मानकों को पूरा न पाए जाने पर 8 बसों पर चालनी कार्यवाही की गई।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में शिवपुरी पुलिस द्वारा यातायात नियम का पालन करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सतत कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 10/11/2025 को यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा आरटीओ विभाग शिवपुरी के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रात्रि में संचालित स्लीपर बसों को चेक कर कार्यवाही की गायी है।

आए दिन बसों में हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए कल शाम 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक आरटीओ एवं यातायात पुलिस द्वारा स्लीपर बसों की संयुक्त चेकिंग की गई। लगभग 25 बसों को चेक किया गया जिसमें 8 बसों पर चालानी कार्रवाई कर ₹16000 समन शुल्क वसूला गया।

बसों में ज्यादातर अग्निशामक यंत्र नहीं थे कई बसों में थे लेकिन वह सही से कार्य नहीं कर रहे थे। आगजनी के समय लोगों की जान बचाने में अग्निशामक यंत्र अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। कई बसों में ओवरलोड सवारी भी पाई गई इसके बाद बसों पर चालानी कार्रवाई कर उन्हें समझाएं दी गई कि वे परमिट की शर्तों एवं यातायात नियमों का पालन करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने