दिनांक 07.11.25 को फरियादी ने अपने नाबालिग बालक उम्र 14 साल के घर से बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट की थी जो बालक के नाबालिग होने के कारण थाना कोतवाली पर अप.क्र. 695/25 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया अपराध की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जो पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड द्वारा टीम बनायी गयी अपहृत नाबालिग बालक की तलाश पतारसी हेतु टीम रवाना की गई जो बालक के संबंध लगातार तलाश की जाकर बालक को दिनांक 08.11.25 को शिवपुरी से दस्तयाब किया गया अपराध के संबंध में अन्य कार्यवाही जारी है ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत बालक की दस्तयावी की गई।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड, प्र.आर. 797 संतोष वैस, प्र.आर. 686 मनीष पचौरी, प्र.आर. 342 मोहन चौहान, आर. 151 राहुल रजक, आर. लोकेन्द्र किरार, आर. 574 अंकित शर्मा की विशेष भूमिका रही।