श्रीकृष्णा यादव महासभा मध्यप्रदेश की की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित.......

शिवपुरी- समाजसेवा और जनसेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए गत दिवस श्रीकृष्णा यादव महासभा मध्यप्रदेश की आवश्यक बैठक का आयोजन प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव (दिल्ली) पूर्व चेयरमैन ओबीसी आयोग, के नेतृत्व में संगठन को सशक्त और मजबूत बनाए जाने के लिए प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का मनोनयन इस प्रदेश स्तरीय बैठक में किया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्णा यादव महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष विजय यादव, प्रदेश महामंत्री एवं राष्ट्रीय नेतृत्व कर रहे अशोक यादव (रिटायर्ड डीआईजी मप्र पुलिस) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौजूद रहे। इस बैठक में सभी ने यादव समाज के विकास और सशक्त संगठन निर्माण पर बल दिया। इस अवसर पर बैठक प्रारंभ से पूर्व संगठन के प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों का संगठन के मौजूद पदाधिकारियों के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और श्रीकृष्णा यादव महासभा मध्यप्रदेश का संपूर्ण प्रदेश भर में गठन करने को लेकर सामाजिक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से दिनेश यादव, नीरज यादव, श्याम यादव, जितेन्द्र यादव, चंदन यादव, महेश यादव, महेन्द्र सिंह यादव, अजय यादव, पुष्पेन्द्र यादव, राजेश यादव, बलवीर यादव, रमेश यादव एवं सुनील यादव आदि मौजूद रहे सभी ने श्रीकृष्णा यादव महासभा मध्यप्रदेश संगठन को प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर संगठन निर्माण एवं सशक्त समाज बनाए जाने का आह्वान प्रदेश भर के यादव समाज बन्धुओं से किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने