न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
शहरभर में विशेष स्वच्छता अभियान जारी, भुजरिया तालाब से लेकर वार्डों तक कराई गई सफाई।
शिवपुरी, । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री यशवंत राठौर के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नालियों की सफाई, खरपतवार कटाई, डंप कचरा उठाने तथा सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई का कार्य कराया गया।*
अभियान के अंतर्गत भुजरिया तालाब पर खरपतवार की कटाई कराई गई, जिससे तालाब क्षेत्र को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित बनाया गया। वहीं थीम रोड मार्केट की सफाई कराई गई तथा थीम रोड पाम पार्क में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया।*
नगर पालिका की टीम द्वारा आज सुबह झिंगर रोड, नूरानी मस्जिद, आईपीएस स्कूल रोड एवं आसपास की गलियों में सफाई कराई गई। इसी प्रकार करौंदी क्षेत्र में बालाजी गार्डन के सामने से राठौर की पुलिया तक नालियों की सफाई कराई गई।
करौंदी क्षेत्र में ही वन विहार 10 नंबर गेट, रामनाथ के घर से बाली गली, मिठाई वाली गली तथा आत्माराम वेल्डिंग वाले के घर तक सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही करौंदी सम मेल से वन विहार 10 नंबर गेट तक भी सफाई कार्य कराया गया!*
वार्ड क्रमांक 19 स्थित लोहार केंद्र पर डंप कचरे की सफाई कराकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। नगर पालिका की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर जमा कचरे को हटाकर उसका समुचित निष्पादन कराया जा रहा है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री यशवंत राठौर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि शहर के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान लगातार जारी रखा जाए। नालियों की नियमित सफाई, डंप कचरे का उठाव एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ शिवपुरी का निर्माण नगर पालिका की प्राथमिकता है।
नगर पालिका परिषद शिवपुरी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के अभियान में नगर पालिका का सहयोग करें।*
