राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में हिस्सा लेंगे शिवपुरी के होनहार छात्र, नरसिंहपुर के लिए टीम रवाना।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 


समाचार

राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में हिस्सा लेंगे शिवपुरी के होनहार छात्र, नरसिंहपुर के लिए टीम रवाना।

कक्षा 6 से 8 में जिले स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र करेंगे प्रतिनिधित्व।

शिवपुरी, 20 अगस्त 2026/ राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी 2025-26 के अंतर्गत 21 अगस्त 2026 को जिला नरसिंहपुर में राज्य स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले के कक्षा 6 से 8 के वे होनहार विद्यार्थी शामिल होंगे, जिन्होंने जिला स्तर पर विज्ञान, गणित, पर्यावरण और सामाजिक विज्ञान विषयों में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।

इस राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में  संभाग में चयनित 18 में से 6 विद्यार्थी शिवपुरी जिले से हैं। यह शिवपुरी के लिए एक गौरव का विषय है कि यहां के छात्र-छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले को स्थान दिला रहे हैं।

शिक्षकों को सौंपी गई विद्यार्थियों की सुरक्षा और मार्गदर्शन की जिम्मेदारी।

जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी के जिला परियोजना समन्वयक श्री दफेदार सिंह सिकरवार ने चयनित विद्यार्थियों को सुरक्षित रूप से नरसिंहपुर लाने, ले जाने और मेले में शामिल कराने के लिए दो शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है। विकासखंड करैरा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय नारही के शिक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय कडोरालोधी की शिक्षिका श्रीमती ज्योति चौरसिया विद्यार्थियों की टीम के साथ रवाना हुए हैं। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे चयनित बच्चों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराएं तथा जोनल डाइट प्रतिनिधि से तालमेल बनाकर छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करें।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने