बैराड पुलिस द्वारा 02 कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 60 लीटर एक टीव्हीएस मोटर साईकल कीमती 72000 रुपये की जप्त कर आरोपी को गिफ्तार किया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।

न्यूज चाचा का धमाका 

न्यूज चाचा का धमाका 
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार 

बैराड पुलिस द्वारा 02 कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 60 लीटर एक टीव्हीएस मोटर साईकल कीमती 72000 रुपये की जप्त कर आरोपी को गिफ्तार किया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जीरो ट्रोलेंस अपनाने के निर्देश दिये गये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले व  एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन मे दिनांक 21.05.2026 के रात्रि को थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि सूरी की पुलिया के पास ग्राउण्ड मे एक व्यक्ति हाथ भट्टी की बनी देशी कच्ची शराब मोटर साईकल पर रखकर कहीं ले जाने के लिये रखे हुये है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति दिखा जिसे फोर्स की मदद से घेरकर पकडा एवं नाम पता पूँछा तो सुरेन्द्र बंजारा पुत्र जगदीश बंजारा उम्र 22 साल निवासी ठेवला थाना गोवर्धन जिला शिवपुरी का होना बताया एवं दो प्लास्टिक की केने जिनमे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 30-30 लीटर कुल 60 लीटर मय मोटर साईकल कीमती 72000 रुपये की मिली जिसे मौके पर कर आरोपी सुरेन्द्र बंजारा को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

जप्त माल - दो प्लास्टिक की केनो मे 60 लीटर शराब एक टीव्हीएस मोटर साईकल कीमती 72000 रुपये

इनकी रही भूमिका :- निरी सुरेश शर्मा, प्रआर. 735 हरिओम बर्वे, आर. 127 लालसिंह भील, आर. 817 रविन्द्र धाकड, आर. 116 संदीप राठौर, आर. चा. 72 मनीष परिहार।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने